Wednesday, June 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

Brother and sister die in Bullet-Scorpio collision in Banda
अभय राजपूत। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई। बुलेट-स्काॅर्पियों की यह भीषण टक्कर नरैनी क्षेत्र में हुई। इस हादसे में मृतक युवक के बहनोई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ। बुलेट को टक्कर मारकर स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल भाई-बहन को बांदा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व प्रधान का इकलौता बेटा था।  

पूर्व प्रधान के इकलौते बेटे थे अजय

Brother and sister die in Bullet-Scorpio collision in Banda
पूजा राजपूत (फाइल फोटो)

जानकारी के अनुसार, कालिंजर के बरुआ निवासी राकेश राजपूत पूर्व प्रधान हैं। बताते हैं आज सुबह उनके बेटे अजय (24) बुलेट से बहन व बहनोई के साथ जा रहे थे। बुलेट पर उनकी बहन प्रभा राजपूत (20) व बहनोई नदवारा निवासी राकेश राजपूत बैठे थे।  

ये भी पढ़ें: बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में.. 

ये लोग अतर्रा के लोधनपुरवा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। बताते हैं कि आज सुबह लगभग 5 बजे तीनों बुलेट से घर लौट रहे थे। 

Brother and sister killed in Scorpio-Bullet collision in Banda
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन।

रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के पास स्कार्पियों से बुलेट की टक्कर हो गई। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत-शादी का कार्ड बांटने..

वहां अजय और प्रभा की मौत हो गई। वहीं बहनोई राकेश गंभीर रूप से घायल हैं। 

Brother and sister die in Bullet-Scorpio collision in Banda

बताते हैं कि मृतक अजय अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी का कहना है कि स्कार्पियों को कब्जे में लिया है। 

हादसे से परिवार में मचा कोहराम

मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।

Brother and sister die in Bullet-Scorpio collision in Banda

भाई बहन की मौत से पूरा परिवार बेहाल हो गया। वहीं दामाद के परिवार लोग भी हादसे के बाद बेहाल हैं। 

ये भी पढ़ें: क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

बताते हैं कि हादसे में जान गंवाने वाली प्रभा की शादी इसी वर्ष हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक छात्र थे। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है।  

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

Breaking: बांदा में दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत-शादी का कार्ड बांटने..