Tuesday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित

Passing out parade of trainee constables in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस ने परेड की सलामी ली। बांदा एसपी पलाश बंसल ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बांदा पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं।

DIG ने ली सलामी-SP ने शपथ दिलाई

Passing out parade of trainee constables in Banda

दीक्षांत समारोह में 436 रिक्रूट आरक्षियों ने 9 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद देश सेवा की शपथ ली। इसके साथ ही ये आरक्षी पुलिस सेवा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन भी..

Passing out parade of trainee constables in Banda

साथ ही सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से सभी रिक्रूट आरक्षियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर संबोधित भी किया।

Passing out parade of trainee constables in Banda

मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों व प्रशिक्षकों को पुरस्कृत भी किया। बताते चलें कि बांदा पुलिस लाइन में दिनांक 21 जुलाई 2025 से 436 रिक्रूटों का प्रशिक्षण चल रहा था।

बांदा पुलिस के अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद

आज इन सभी रिक्रूट आरक्षियों का भव्य रूप से दीक्षांत समारोह हुआ। सभी रिक्रूट आरक्षियों ने कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण पूरा किया है। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा : पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृति कार्यक्रमों से बच्चों ने मनमोहा

ये भी पढ़ें: 15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण.. 

15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण..