बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस ने परेड की सलामी ली। बांदा एसपी पलाश बंसल ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बांदा पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं।
DIG ने ली सलामी-SP ने शपथ दिलाई
दीक्षांत समारोह में 436 रिक्रूट आरक्षियों ने 9 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद देश सेवा की शपथ ली। इसके साथ ही ये आरक्षी पुलिस सेवा में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन भी..
साथ ही सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से सभी रिक्रूट आरक्षियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर संबोधित भी किया।
...
