
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में सड़कों पर नग्न अवस्था में धूमता व्यक्ति लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर रहा है। इसे लेकर आम लोगों में काफी चिंता और डर है। वहीं राहगीरों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को आने-जाने में असहज स्थिति से गुजरना पड़ता है। दो दिन से यह नग्न व्यक्ति जेल रोड पर घूमता हुआ देखा जा रहा है।
लोगों ने प्रशासन से की समस्या समाधान की मांग
मानसिक रूप से अस्थिर यह व्यक्ति जेल रोड पर बीते दो-तीन दिन से बिल्कुल नग्न अवस्था में घूमते दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि यह बेहद चिंता का विषय है। घर-परिवार की महिलाएं और बच्चे स्कूल और बाजार इसी रोड से आते-जाते हैं।

ऐसे में इस व्यक्ति के खुलेआम घूमने से स्थानीय लोगों में चिंता और डर, दोनों हैं। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।
आम लोग असहज स्थिति का कर रहे सामना
जेल रोड पर रहने वाले व्यक्तियों ने बीते कई दिनों से घूम रहा है। पहले अर्द्धनग्न हालत में था। अब पूरी तरह से नग्न होकर घूमने लगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि अबतक प्रशासनिक स्तर पर इसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
ये भी पढ़ें: जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात
हालांकि, लोग मान रहे हैं कि यह कानून व्यवस्था का मामला नहीं है। यह उक्त व्यक्ति की मानसिक सेहत से जुड़ा मामला है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर
बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर
बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित
क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी
बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..
यूपी बोर्ड 2026: बांदा सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी छात्रों ने रोशन किया नाम
बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर
