Sunday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर

3 quintal safe was stolen in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक मकान से 3 कुंटल की तिजोरी चोरी हो गई। तिजोरी चोरी होने की सूचना उसके मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी के खुलासे को इलाके के सीसीटीवी फुटैज खंगालना शुरू किया। 3 कुंटल की तिजोरी इतनी भारी-भरकम थी कि उसे लेकर जल्दी में दूर तक भागना मुश्किल था। तिजोरी को छिपाना भी आसान नहीं था। आखिरकार पुलिस ने तिजोरी चोरी करने वाले चोर को ढूंढ लिया। 6 घंटे के अंदर पुलिस तिजोरी चोर तक पहुंच गई।

बेहद पुरानी है तिजोरी

मामला बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, शहर के अलीगंज मोहल्ले में रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता के पुराने घर से 3 कुंटल की लोहे की तिजोरी चोरी हो गई।

3 quintal safe was stolen in Banda

यह घटना अलीगंज में सेठ जी का बाड़ा में स्थिति मकान से हुई।

ये भी पढ़ें: UP : शातिर लड़की ने Fake FB एकाउंट से युवती की आपत्तिजनक Photos की Viral

पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को खूंटी चौराहा से 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि यह तिजोरी कई दशक पुरानी है। लोहे से बनी इस बेहद पुरानी तिजोरी का वजन लगभग 3 कुंटल है।

ये भी पढ़ें: बांदा में इंदिरानगर-कालूकुआं और स्टेशन से चोरी 7 बाइकों के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

पकड़े गए चोर की पहचान लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज के रूप में हुई है। चोरी का खुलासा करने वालों में अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद मौर्य, सिपाही अखिलेश कुमार और धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां.. 

UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..

UP : शातिर लड़की ने Fake FB एकाउंट से युवती की आपत्तिजनक Photos की Viral

गजब हाल : साले ने जीजा को लुटवाया, 2 घंटे में पुलिस ने ऐसे बिगाड़ा पूरा खेल