Tuesday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर: जेल रोड पर XUV कार में लगी आग-धू-धूकर जली

XUV car catches fire on Banda Jail Road

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज मंगलवार को एक XUV कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जल गई। यह घटना बांदा शहर में जेल रोड पर मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे हुई। बांदा स्वराज कालोनी गली नंबर-3 के सामने XUV कार में आग लगने की घटना हुई। कुछ देर में पूरी कार धू-धूकर जल उठी। कार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना स्वराज कॉलोनी गली नंबर-3 के सामने हुई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

कुछ ही देर में आग का गोला बनी कार

XUV car catches fire on Banda Jail Road

लोगों का कहना है कि अचानक कार से धुआं उठते देखा गया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी है। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है।

चालक ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान

बताते हैं कि कार से धुआं निकलते देख कार चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका। इसके बाद कार से कूदकर खुद को बचाया।

XUV car catches fire on Banda Jail Road

कार में लगी आग को जबतक दमकल ने काबू किया। गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाकों के साथ कार के टायर फटे। इससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू किया।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा: RTO ऑफिस के पास बेटे की मौत-पिता घायल, ट्रक जला

अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि गाड़ी किसी सुनील कुमार तिवारी पुत्र संतोष कुमार तिवारी के नाम है। गाड़ी का नंबर यूपी-90 जे 5555 है। यह गाड़ी एक्सयूपीवी-500 है।

घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाए। लेकिन जब कार के टायर फटने लगे तो लोग भागकर किनारे हो गए।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत-3 घायल  

तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार

बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत-3 घायल

UP: सपा सांसद ने PMModi को कहे बेहद अमर्यादित अपशब्द, बोले-नहीं डरता..

यूपी मौसम अलर्ट- प्रदेश में आज 38 जिलों में तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

दर्दनाक: बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत..जांच में जुटी पुलिस

बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की