बांदा शहर: जेल रोड पर XUV कार में लगी आग-धू-धूकर जली
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज मंगलवार को एक XUV कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जल गई। यह घटना बांदा शहर में जेल रोड पर मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे हुई। बांदा स्वराज कालोनी गली नंबर-3 के सामने XUV कार में आग लगने की घटना हुई। कुछ देर में पूरी कार धू-धूकर जल उठी। कार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना स्वराज कॉलोनी गली नंबर-3 के सामने हुई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
कुछ ही देर में आग का गोला बनी कार
लोगों का कहना है कि अचानक कार से धुआं उठते देखा गया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी है। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है।
चालक ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान
बताते हैं कि कार से धुआं निकलते देख कार चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका। इसके बाद कार से...
