Monday, July 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ पर BJP को घेरेगी सपा-पूर्व राज्यसभा सांसद का ऐलान

पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवादों से घिरे जिला पंचायत के तहबाजारी ठेके की अवैध गुंडा टैक्स वसूली से सियासी माहौल भी गर्मा गया है। पूरी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सपा ने तहबाजारी बनाम रंगदारी के इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने की तैयारी में है। सपा राष्ट्रीय महासिचव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा है कि वह जल्द ही जिले के अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। जरूरत पड़ी को शासन में इस मामले को उठाएंगे।

पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने कही यह बात..

उनकी पार्टी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देगी। साथ ही शासन में भी यह मुद्दा उठाएगी।

बांदा जिला पंचायत वसूली चार्ट व डंपर।

पूर्व सपा सांसद विशंभर निषाद ने कहा है कि तहबाजारी के नाम पर जिले में अवैध वसूली सरकार के चाल-चरित्र को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि तहबाजारी की वसूली उद्गम स्थल पर होती है, वह भी जब खदानें खुली हों। इसका वाकयदा शासनादेश है।

यह है ‘तहबाजारी बनाम रंगदारी’ वसूली का पूरा मामला

लेकिन अब जिले में खुलेआम सड़कों पर खदानें बंद होने के बाद दूसरे जिलों के वाहनों से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। सपा पूर्व सांसद ने कहा कि जल्द ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। जरूरत पड़ी तो शासन में भी यह मामला उठाएंगे।

जसपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ पर टंगा वसूली चार्ज।
जसपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ पर टंगा वसूली चार्ट।

महोबा के पांडे ग्रुप ने लिया ठेका-अवैध वसूली पर सवाल

दरअसल, बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 का खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका इस बार भी हुआ है। इस ठेके को महोबा के ‘पांडेय समूह’ ने लिया है। खास बात यह है कि बीते वर्ष की अपेक्षा यह ठेका दोगुने से भी ज्यादा कीमत 19,04,99,368 रुपए में हुआ है।

जसपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ पर टंगा वसूली चार्ज।

30 अप्रैल 2026 को ई-नीलामी के जरिए हुए इस ठेके के बाद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खदानें बंद होने के बाद वसूली भी बंद हो जाती है, क्योंकि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि वसूली उद्गम स्थल पर ही होगी।

आयुक्त से हो चुकी शिकायत, AMA ने भी माना था शिकायतें..

लेकिन मुनाफाखोरी के चक्कर में अब इस ठेके में माफिया हावी हो गए हैं। तहबाजारी के नाम पर खदानें बंद होने के बावजूद सड़कों पर पेड़ों पर जिला पंचायत के बोर्ड टांगकर गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा आयुक्त से मामले की शिकायत की जा चुकी है।

जिला पंचायत बांदा।

जिला पंचायत बांदा के अपर मुख्य अधिकारी भी स्वीकार चुके हैं कि अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। इतना कुछ होने बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

MP बार्डर, नरैनी-जसपुरा-मटौंध क्षेत्र में अवैध वसूली..

पुलिस ने जरूरी बीते दिनों नरैनी में अवैध वसूली के अड्डे को ध्वस्त कर माफिया के गुर्गों को खदेड़ा था, लेकिन इसके बाद भी गुंडा टैक्स वसूला का यह सिलसिला थमा नहीं है। ऐसे में विपक्षी दल सपा और कांग्रेस इस मामले को हाथों-हाथ लपक रही है। वहीं सत्ता के विधायकों की चुप्पी भी ऐसे मामले में सवाल उठा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश