
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 खेला गया। 26 जुलाई को इसका फाइनल मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन मकबूल हुसैन ने किया। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इन खिलाड़ियों ने जीती चैंपियनशिप
मैच में अंडर-11 के सिंगल मुकाबले में जुनैद को 15-8/15 -11 से हराया। अंडर-11 डबल मुकाबले में रेयांश व जुनैद ने आयुष व आरव को 15-6/15-8 से हराया।

इसी तरह अंडर-15 में अंश सोनी व विक्रांत चित्रकूट ने शशांक शेखर व जाहिद को 15-10/15 -5 से हराया। मेन डबल में अजकर व अर्श ने आलोक व कृष्णा को 7-15/15-9/16-14 से हराया।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, मानस शुक्ला, भानू निषाद मौजूद रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक शिव बदन निषाद रहे। आयोजन के समापन पर बैडमिंटन प्रशिक्षक भानु प्रताप ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
ये भी पढ़ें: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निषाद बनेंगे 2027 के चुनाव में बड़ी चुनौती?
