Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda Sports Stadium

बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी

बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल को शासन ने अनियमितता के गंभीर आरोपों में सस्पेंड कर दिया है। उन्हें सस्पेंड करने के बाद देवरिया से अटैच कर दिया गया है। बताते चलें कि स्पोर्ट्स स्टेडियम बीते कई वर्षों से दुर्दशा और अव्यवस्था का शिकार है। इस बीच बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर पर अनियमितता के आरोप थे। अनियमितता के गंभीर आरोपों में कार्रवाई जानकारी के अनुसार, उप क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल को शासन ने निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि स्टेडियम के दोनों गेट नए बन रहे हैं। साथ ही स्टेडियम परिसर में अत्याधुनिक जिम भी बना है। सूत्रों का कहना है कि अभी दोनों गेट और जिम में कई कार्य अधूरे यानी गुणवत्ताविहीन हैं। इस वजह से इन्हें निर्माण संस्थाओं से हैंड ओवर नहीं लिया जाना चाहिए था। सूत्रों की माने तो उप क्रीड़ाधिकारी ने बिना विभागीय उच्चाधिकार...
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 खेला गया। 26 जुलाई को इसका फाइनल मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन मकबूल हुसैन ने किया। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इन खिलाड़ियों ने जीती चैंपियनशिप मैच में अंडर-11 के सिंगल मुकाबले में जुनैद को 15-8/15 -11 से हराया। अंडर-11 डबल मुकाबले में रेयांश व जुनैद ने आयुष व आरव को 15-6/15-8 से हराया। इसी तरह अंडर-15 में अंश सोनी व विक्रांत चित्रकूट ने शशांक शेखर व जाहिद को 15-10/15 -5 से हराया। मेन डबल में अजकर व अर्श ने आलोक व कृष्णा को 7-15/15-9/16-14 से हराया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, मानस शुक्ला, भानू निषाद मौजूद रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक शिव बदन निषाद रहे। आयोजन के समापन पर बैडमिंटन प्रशिक्षक भानु प्रताप ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। ये भी पढ़ें: बांदा स्पो...
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोहदों से महिला खिलाड़ी हुईं परेशान-पुलिस से शिकायत

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोहदों से महिला खिलाड़ी हुईं परेशान-पुलिस से शिकायत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के स्पोर्ट्स स्डेटियम में शोहदों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण इनकी स्टेडियम में संख्या बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं अब महिला खिलाड़ियों को घूरना, उनके वीडियो बनाना और फोटो खींचने की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। कबड्डी सीखने आने वाली महिला खिलाड़ी काफी परेशान हैं। कुछ महिला खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत की है। महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने कहा, कभी फोटो खींचते-कभी बनाते वीडियो कबड्डी की महिला खिलाड़ियों की शिकायत सिविल लाइन पुलिस चौकी तक पहुंची है। मगर पुलिस शायद इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। यही वजह है कि गुरुवार को दो कांस्टेबल खिलाड़ियों से पूछताछ कर वापस लौट गए। पुलिस ने अबतक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। इससे शोहदों का दुस्साहस और बढ़ेगा। एक शोहदे का नाम भी आया सामने, मगर अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं बताते है...
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम: टूटी-फूटी पिच पर प्रैक्टिस को मजबूर क्रिकेट खिलाड़ी

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम: टूटी-फूटी पिच पर प्रैक्टिस को मजबूर क्रिकेट खिलाड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक तरफ सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार दिल खोलकर बजट दे रही है। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की सुस्ती के चलते इन प्रयासों में रुकावट आ रही है। मंडल मुख्यालय बांदा का स्पोर्ट्स स्टेडियम अधिकारियों की सुस्ती का शिकार हो रहा है। क्रिकेट की तीनों सीमेंटेड पिच-विकेट डैमेज फाइलों में फंसा स्टीमेट-खिलाड़ी परेशान स्टेडियम में क्रिकेट सीखने जाने वाले बच्चों को टूटी-फूटी सीमेंटेड पिच-स्टंप पर प्रैक्टिस करनी पड़ रही है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब पिच ही टूटी-फूटी है तो खिलाड़ियों की प्रैक्टिस कैसी होगी। दरअसल, स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुल 3 सीमेंटेड पिच-विकेट हैं। मौजूदा समय में तीनों ही डैमेज हैं। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस नहीं हो पा रही है। खिलाड़ी बुरी तरह से परेशान हैं। स्टीमेट बनकर जा चुका है,...