Tuesday, September 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Samarneeti News Banda

बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मुख्य बाजार में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास मुख्य बाजार में कपड़ा गोदाम में आग लग गई। लाखों का माल जलकर राख हो गया। हालांकि, एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई। आग को काबू करने में 4 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने घंटेभर मेहनत की। अगर आग ज्यादा फैल जाती तो नुकसान बहुत ज्यादा होता। यह आग शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कल्पना गारमेंट्स के गोदाम में लगी। आग लगने का कारण बताया जा रहा शाॅर्ट सर्किट आग लगने का प्रारंभिक कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी में शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस बोली, कारणों का पता लगाने के लिए जांच उधर, अग्निशमन विभाग के सीएफओ मतबूल हुसैन का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। आग लगने के सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। बताते हैं कि माहेश्वरी देवी मंदिर से पहले मेन रोड से थोड़ा मंदर कपड़ा व्यापारी राधेश्याम गुप...
बांदा: संविदाकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, यह वजह आई सामने..

बांदा: संविदाकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक संविदाकर्मी ने शराब को लेकर पारिवारिक कलह के बाद खौफनाक कदम उठा लिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ओरन मार्ग मूसानगर के रामजीत ने बताया कि उनका बेटा जितेश (31) देर रात नशे में घर पहुंचा। नशे में पत्नी से विवाद की बात.. घर में पत्नी रोशनी से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह पिता ने देखा तो बेटे का शव घर में फंदे पर लट रहा था। वह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में संविदा कर्मी थे। परिवार में एक 5 साल का बेटा भी है। पिता रामजीत सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हैं। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि शराब पीने को लेकर घर में विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने सुसाइड कर ली है। ये भी पढ़ें: बांदा में एनकाउंटर: नाबालिग से रेप का प्रयास, ...
बांदा में वकीलों ने की दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा-ज्ञापन

बांदा में वकीलों ने की दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा-ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्ता संघ के बैनर तले वकीलों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा की है। साथ ही इसे पुलिस का अमानवीय व्यवहार कहा है। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। साथ ही लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, सुधीर सिंह, अशोक दीक्षित, विवेक गौर, विनोद सिंह आदि  मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी https://samarneetinews.com/delhi-cjps-protest-continues/ https://samarneetinews.com/banda-city-father-son-die-electrocution/  ...
बांदा में बिहार-प्रयागराज के अपराधी गिरफ्तार-गांजा, हथियार और कार बरामद

बांदा में बिहार-प्रयागराज के अपराधी गिरफ्तार-गांजा, हथियार और कार बरामद

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चार अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन अपराधियों में दो अंतरजनपदीय क्रीमिनल हैं। दो अपराधी बिहार के हैं और दो फतेहपुर और प्रयागराज के हैं। दोनों को चोरी के बिजली तार, तमंचा-कारतूस व कार समेत पकड़ा है। अब पुलिस को तेरहमाफी के आशीष की तलाश वहीं दो अन्य अपराधियों को 5 किलो से ज्यादा सूखे गांजा के साथ पकड़ा गया है। तिंदवारी पुलिस ने 2 अंतरजनपदीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहचान फतेहपुर के बाकरगंज के दीपक व प्रयागराज के ओल्ड कटरा भक्तियारी के सैफ के रूप में हुई है। चोरी का एलमुनियम का विद्युत तार, तमंचा और कार बरामद की है। दो अभियुक्त गांजे के साथ भी गिरफ्तार एक अन्य मामले में तिंदवारी में पुलिस ने तेरही माफी रोड से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध सूखे गांजा बरामद किया गया है। ...