Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित

यूपी मानसून सत्र 2026 के पहले दिन सदन में बैठे सभी सदस्य।

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले ही दिन जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद मानसून सत्र की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कहा कि बीते 8 वर्षों में सरकार ने 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाकर उनके जीवन को बदलने की कोशिश की है।

सीएम योगी ने कहा, यह माह काफी अहम

सीएम योगी ने कहा कि यह महीना खेती, स्कूलों में एडमिशन, सावन का पवित्र महीना, कांवड़ यात्रा के नजरिए से काफी अहम है।

यूपी मानसून सत्र के पहले सदन में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

उधर, श्रीराम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने सदन में जोरदार हंगामा किया। समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया। वहीं नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य जवाब देने के लिए खड़े हुए।

यूपी मानसून सत्र के पहले दिन सदन के बाहर प्रदर्शन करते सपा व कांग्रेस सदस्य।

नारेबाजी करते वेल में पहुंचे सपा सदस्य

सपा सदस्यों ने वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्यों ने ‘चढ़ावा चोर गद्दी छोड़’ नारे लगाए। लगातार हंगामे के चलते सभापति ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित किया। फिर दोबारा कार्यवाही शुरू हुई।

हंगामे के बीच केशव मौर्य ने जारी रखा वक्तव्य

लेकिन फिर भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने शोर-शराबे के बीच वक्तव्य जारी रखा। दोपहर 1:52 बजे सभापति ने सपा का कार्यस्थगन प्रस्ताव अस्वीकार किया। साथ ही मामले को अग्रिम कार्रवाई हेतू सरकार को संदर्भित करने का ऐलान किया। इसके बाद सदन में व्यवस्था बहाल हुई।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी.. 

लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी..