Saturday, October 24सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: CM Yogi Adityanath

बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपनी ही सरकार में बांदा के एक नेता को कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगानी पड़ गई। बीजेपी पूर्व विधायक राजकरन कबीर और उनके परिवार की मौजूदगी में नशेबाज युवकों ने गनर से धक्कामुक्की व गालीगलौज की। भले ही पुलिस ने आज शाम आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया हो, फिर भी कार्रवाई में देरी से खाकी ने भद्द पिटवा ली। सोशल मीडिया पर दबंगई का वायरल वीडियो देख लोग हैरान पुलिस ने शाम को गनर से अभद्रता करने वाले अभिषेक त्रिपाठी पुत्र मायाराम त्रिपाठी निवासी खुरहंड (गिरवां) को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर करने में इतनी देरी हुई कि पूर्व नरैनी विधायक कबीर का सब्र टूट गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए पोस्ट लिखी। बाद में बांदा पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसे दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद बता दिया। जबकि घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। सब देख रहे थे ...
चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’

चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट पहुंचे। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि वे अकेले नहीं, बल्कि सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के उफान से भारी तबाही का हवाई सर्वे भी किया। इसके बाद सीएम योगी सीधे रामघाट पहुंचे। हवाई सर्वे के साथ किया स्थलीय निरीक्षण भी वहां बाढ़ से नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बात कर हालात जाने। सीएम योगी रामायण मेला भी पहुंचे। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी जिला मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट भी बांटी। मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित भी किया। कहा कि जिस दिन चित्रकूट में बाढ़ आई, तब वे ...
यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित

यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले ही दिन जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद मानसून सत्र की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कहा कि बीते 8 वर्षों में सरकार ने 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाकर उनके जीवन को बदलने की कोशिश की है। सीएम योगी ने कहा, यह माह काफी अहम सीएम योगी ने कहा कि यह महीना खेती, स्कूलों में एडमिशन, सावन का पवित्र महीना, कांवड़ यात्रा के नजरिए से काफी अहम है। उधर, श्रीराम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने सदन में जोरदार हंगामा किया। समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया। वहीं नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य जवाब देने के लिए खड़े हुए। नारेबाजी करते वेल में पहुंचे सपा सदस्य सपा सदस्यों ने वेल म...
सीएम योगी बोले-सिख गुरुओं का सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय

सीएम योगी बोले-सिख गुरुओं का सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में सिख गुरुओं का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सिख गुरुओं का योगदान सनातन परंपरा में अविस्मरणीय एवं सराहनीय है। मुख्यमंत्री योगी आज गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। लखनऊ में कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, 'गुरवाणी में लिखा है कि जहां भी गुरु महाराज के पावन चरण पड़ते हैं, वह स्थान राम राज्य के समान पवित्र-पावन हो जाता है। सीएम योगी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि गुरु चरण यात्रा के दौरान हमें गुरु महाराज और गुरु साहिबान के पावन चरणों के दर्शन का सौभाग्य मिला। ये भी पढ़ें: यूपी: अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा   उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का हृदय से आभार व्य...
लखनऊ: ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ-CM Yogi ने SOP की पुस्तिकाओं का किया विमोचन

लखनऊ: ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ-CM Yogi ने SOP की पुस्तिकाओं का किया विमोचन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: राजधानी लखनऊ में आज शनिवार को लोक भवन सभागार में 'मिशन शक्ति-5.0' का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर SOP पुस्तिकाओं का विमोचन किया। इसके साथ ही प्रदेश में 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में टॉप लेवल बदलाव, मुख्य सचिव के सभी विभाग हटे-14 IAS के विभाग बदले ये भी पढ़ें: UP: अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट समेत LDA के 5 तत्कालीन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ   https://samarneetinews.com/tet-mandatory-government-will-go-supremecourt-cmyogi-gave-instructions-to-file-revision/ https://samarneetinews.com/up-land-scam-case-filed-against-aparnayadavs-mother-ambivisht-and-5-lda-emp...
Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी 

Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला सामने आया है। कैबिनेट ने प्रस्ताव पास करते हुए जेपीएनआईसी के संचालन की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण को दे दी है। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट मीटिंग में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। नए लिंक एक्सप्रेसवे को भी मिली मंजूरी जानकारी के अनुसार, एक नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके अलावा अब जेपीएनआईसी का संचालन एलडीए द्वारा किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट में इन प्रमुख प्रस्तावों को मिली मंजूरी बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलमेंट अथॉरिटी एरिया रेगुलेशन-2025 को मंजूरी मिली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन, प्रस्ताव को मंजूरी। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकर...
संशोधित: आज बांदा-चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी, यह है पूरा कार्यक्रम..

संशोधित: आज बांदा-चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी, यह है पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार 28 नवंबर को बांदा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर मेडिकल कालेज में बने हैलीपेड पर उतरेगा। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी हेलीकाप्टर से अपह्रान 11.30 बजे पहुंचेंगे। यहां मेडिकल कालेज गेट पर निर्मित रानी दुर्गावती की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। महुआ से लौटकर चित्रकूट होंगे रवाना इसके बाद तेलंगाना के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि देने उनके आवास, महुआ गांव जाएंगे। फिर 1 बजे वापस मेडिकल कालेज पहुंचकर हेलीकाप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे। चित्रकूट में सीएम योगी 1.30 बजे देवांगना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस जाएंगे। चित्रकूट में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम 3 बजे से 4 बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद चित्रकूट की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे...
यूपी कैबिनेट : अब 3 साल में शिक्षक करा सकेंगे तबादले, 27 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी

यूपी कैबिनेट : अब 3 साल में शिक्षक करा सकेंगे तबादले, 27 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सरकार ने सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर खास फैसला लिया है। शिक्षक अब 5 वर्ष की न्यूनतम सेवा की जगह सिर्फ 3 साल बाद ही अपना तबादला करा सकेंगे। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। 27 अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर इस बैठक में 27 अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मोहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पैरावेट के लिए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की नीति को भी मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार ने नई https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA शीरा नीति को मंजूरी दी है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली बार की तरह देसी मदिरा के लिए 19%...
उपचुनाव : 8 से मुख्यमंत्री की जनसभाएं होगी शुरू, करहल-सीसामऊ और मझवा पर सबकी नजर

उपचुनाव : 8 से मुख्यमंत्री की जनसभाएं होगी शुरू, करहल-सीसामऊ और मझवा पर सबकी नजर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल फुंक चुका है। 13 नवंबर को इन 9 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में अंतिम एक सप्ताह में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 8 नवंबर से इन चुनावों में प्रचार शुरू करेंगे। इन 9 सीटों पर 8 व 9 और 11 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी की जनसभाएं होंगी। एक दिन में 3-3 सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री सीएम योगी एक दिन में 3 सीटों पर जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की भी जनसभाएं होंगी। भूपेंद्र चौधरी भी संभालेंगे प्रचार की कमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल भी सभी सीटों पर प्रचार के लिए पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्रियों को भी प्रवास को कहा गया है। फूलपुर सीट पर मंत्री राकेश सचान-दयाशंकर वह...
UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में करारी हार और जल्द होने वाले विधानसभा की 10 सीटों के उप चुनाव से पहले भाजपा ने 75 में 73 जिलों के लिए प्रभारियों मंत्रियों के प्रभार बदले हैं। यूपी में सिर्फ दो ही जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक पीलीभीत और दूसरा मिर्जापुर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को 25-25 जिलों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदलेंगे प्रभार पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदले जाएंगे। सीएम योगी ने गुरुवार को अपने आवास पर सभी मंत्रियों के साथ बैठक भी ली। ये भी पढ़ें : यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की सीएम योगी...