



समरनीति न्यूज, चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट पहुंचे। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि वे अकेले नहीं, बल्कि सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के उफान से भारी तबाही का हवाई सर्वे भी किया। इसके बाद सीएम योगी सीधे रामघाट पहुंचे।

हवाई सर्वे के साथ किया स्थलीय निरीक्षण भी

वहां बाढ़ से नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बात कर हालात जाने। सीएम योगी रामायण मेला भी पहुंचे। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी जिला मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट भी बांटी। मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित भी किया। कहा कि जिस दिन चित्रकूट में बाढ़ आई, तब वे बलिया में थे। तुरंत ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को अलर्ट कर दिया था।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती
ये भी पढ़ें: UP: संभल में बड़ा हादसा, दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती
UP: संभल में बड़ा हादसा, दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
