Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: chitrakoot news

चित्रकूट-बांदा: थाने पहुंचे DIG और कमिश्नर, दिए ये सख्त निर्देश..

चित्रकूट-बांदा: थाने पहुंचे DIG और कमिश्नर, दिए ये सख्त निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कमिश्नर अजित कुमार और डीआईजी राजेश एस ने चित्रकूट के कर्वी थाने में समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। बताया जाता है कि इस दौरान भूमि विवाद, पैमाइश, बंटवारा, फर्जी बैनामा समेत राजस्व एवं पुलिस की 13 शिकायतें आईं। अधिकारियों ने सभी को गंभीरता से सुना। शिकायतों के शीघ्र व निष्पक्ष निस्तारण पर जोर इन सभी के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। दोनों उच्चाधिकारियों ने अमावस्या मेला, शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा के चलते तैयारियों व सुरक्षा का भी जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस https://samarneetinews.com/chitrakoot-three-youths-suspicious-death/  ...
चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस

चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट में मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव में शनिवार सुबह 3 युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों युवक बंधा तालाब के जडेरा में मछली पकड़ने गए थे। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना से पूरे गांव में पसरा मातम मृतकों की पहचान हेला गांव के राजपाल (17) पुत्र स्व. लवकुश, महेंद्र (30) पुत्र जोधी और रामकेश (32) निवासी चुरेहकेसरवा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने फूंका आरोपियों का सामान शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक अजीत पांडेय, मानिकपुर एसडीएम विपिन द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...
बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नवविवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाक व यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात मुकदमा लिखा है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी दिसंबर 2025 को चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी यूसुफ खान उर्फ गोलू से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी में यथासंभव दान-दहेज दिया गया था। चित्रकूट से हुई थी शादी, महिला के गंभीर आरोप आरोप है कि इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि पहली विदाई के बाद जब ससुराल पहुंची। वहां पति यूसुफ, सास शाहीन खातून, ससुर उल्फत खान बच्ची, देवर मोनू आदि ने ताने मारे। मायके में रह रही है पीड़ित महिला, जांच शुरू कार खरीदने और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए 10 लाख अतिरिक्त दहेज मांगा। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने जबरन नशीली दवा...
चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’

चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट पहुंचे। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि वे अकेले नहीं, बल्कि सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के उफान से भारी तबाही का हवाई सर्वे भी किया। इसके बाद सीएम योगी सीधे रामघाट पहुंचे। हवाई सर्वे के साथ किया स्थलीय निरीक्षण भी वहां बाढ़ से नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बात कर हालात जाने। सीएम योगी रामायण मेला भी पहुंचे। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी जिला मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट भी बांटी। मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित भी किया। कहा कि जिस दिन चित्रकूट में बाढ़ आई, तब वे ...
चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी

चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट में आज एक गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चित्रकूट के देवांगना घाटी में बुधवार शाम एक युवती अपने किशोर दोस्त के साथ जंगल घूमने गई थी। वहां 3 युवकों ने दोनों को रोक लिया। बाद में युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित युवती व उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी, एएसपी और कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस का कहना है कि युवती की रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। नयागांव (MP) से देवांगना घाटी घूमने गई थी युवती जानकारी के अनुसार, देवांगना घाटी में बुधवार शाम मध्य प्रदेश के नयागांव की एक युवती (19) अपने दोस्त (17) के साथ बाइक से देवांगना घाटी घूमने गई थी। पीड़िता का कहना है कि एयरपोर्ट के पीछे चट्टान पर बैठकर दोनों बातें कर रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुल...
बांदा-चित्रकूट: बाल नृत्यांगनाओं ने दी लोकनृत्य की भव्य प्रस्तुति-खूब बजीं तालियां

बांदा-चित्रकूट: बाल नृत्यांगनाओं ने दी लोकनृत्य की भव्य प्रस्तुति-खूब बजीं तालियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा चित्रकूट में साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सुर साधना' का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बांदा के गुरुकुल कथक साधना केंद्र कलाकारों ने भी भव्य प्रस्तुत दी। केंद्र की अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में बाल नृत्यांगनाओं ने भी लोकनृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने मोह लिया सबका मन महिला कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। इन कलाकारों में अधिरा गुप्ता, आन्या सिंह, अग्रिमा साहू, अनवी साहू, कोमल यादव, चंचल वर्मा, आरती यादव ने कथक और लोकनृत्य पर प्रस्तुतियां दीं। यह आयोजन चित्रकूट के रामघाट पर हुआ। बताते हैं कि कार्यक्रम के दौरान जय-जय शिव-शंकर के उद्घोष से पूरा मंदाकिनी तट गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: भारत: 30 दिन में 3 World Cup…भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता...
चित्रकूट में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों में चलीं गोलियां-दो बदमाश और सिपाही घायल

चित्रकूट में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों में चलीं गोलियां-दो बदमाश और सिपाही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र की काली घाटी जंगल में शनिवार तड़के सुबह पुलिस और पशु तस्कर गिरोह का आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों को गोलियां लगी हैं। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी है। काली घाटी जंगल में चलीं गोलियां-3 बदमाश एमपी के.. चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हुंडई कार और दो तमंचे बरामद किए हैं। पांच बदमाशों में 3 मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं। दो यूपी के रहने वाले हैं। दोनों बदमाशों की पहचान जाफर अली निवासी सतना और नूर आलम निवासी कौशांबी के रूप में हुई है। घायल सिपाही का नाम ज्ञानेश मिश्रा है। ये भी पढ़ें: Mahoba: महोबा में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में घुसी, बाल-बाल बचे यात्री ये भी पढ़ें: Luc...
चित्रकूट में हादसा, बांदा के रिटायर्ड IFS अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत, बेटा-पौत्र घायल

चित्रकूट में हादसा, बांदा के रिटायर्ड IFS अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत, बेटा-पौत्र घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर एक चलती स्कार्पियो के ऊपर भारी-भरकम महुए का पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में बांदा जा रहे रिटायर आईएफएस अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं बेटा और पौत्र तथा ड्राइवर घायल हो गए। झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर चलती स्कार्पियों पर गिरा पेड़ जानकारी के अनुसार, यह हादसा चित्रकूट में कर्वी से सटे कालूपुर पाही के पास हुआ। स्कार्पियों में बांदा में पुलिस लाइन के पीछे झील का पुरवा निवासी रिटायर आईएफएस अधिकारी दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (80) उनकी पत्नी मधु द्विवेदी (72) और उनका बेटा अभिनव (43), पौत्र अंश (30) तथा चालक बबलू (40) सवार थे। मानिकपुर स्टेशन से बांदा लौट रहे थे सभी परिजन जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी श्री द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ बेटी के पास मुंबई गए थे। वहां बीमारी का इलाज...
चित्रकूट: PWD के 3 जेई सस्‍पेंड-एई को नोटिस, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

चित्रकूट: PWD के 3 जेई सस्‍पेंड-एई को नोटिस, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। चित्रकूट में लोक निर्माण विभाग (PWD) के 3 अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक सहायक अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति हुई है। बताते हैं कि ठेकेदार और शटरिंग मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। लगभग ढाई करोड़ की लागत से बन रहा था यह पुल जानकारी के अनुसार, मऊ-परदवां संपर्क मार्ग पर जमोहरा नाले पर 2.41 करोड़ की लागत से बन रहे पुल की स्लैब ढह गई थी। लोक निर्माण विभाग चित्रकूट के तीन जेई सिंधु राज, महेश यादव और प्रबल प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां..  सूत्रों का कहना है ...
चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत-छह लोग घायल

चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत-छह लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर भखरवार मोड़ की बांधी के पास रविवार को भीषण हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसा उस समय हुआ जब डीसीएम और पिकअप की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। डीसीएम और पिकअप की आमने-सामने टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के सखौंहा गांव देवनाथ का कहना है कि उनके चाचा संतराम रैदास (41), गांव के ही बच्चा (45), भइयन (38), रैपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी के शांतिभान और दूधनाथ, बल्हौरा निवासी रामू साहू, कोनैन अली, हीरो अली और शिवरतन का डेरा के दुर्गा के साथ बल्हौरा से बारात में बैंड बजाने जा रहे थे। ये लोग पिकअप से बांदा जिले के कालिंजर गांव जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग के रैपुरा के भखरवार मोड़ पर हादसा चित्रकूट में झांस...