

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के संभल में बहजोई थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। टेंपो और डंपर की टक्कर में दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टेंपो और डंपर की टक्कर से हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक सौदान 11 सवारियों को बिठाकर बहजोई से चंदौसी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव बमनेटा के पास डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: सहारनपुर कलेक्ट्रेट में प्रशासन ने मस्जिद ढहाई, MP इकरा हसन हाउस अरेस्ट
हादसे में टेंपो चालक बहजोई थाना क्षेत्र के सादातबाड़ी निवासी सौदान की भी जान चली गई। मृतकों में रूवैद (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला कुरैशियान (बहजोई), बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी रोहिणी (26) तथा सात का मासूम ध्रुव व 3 माह बच्ची आराध्या शामिल है।
ये भी पढ़ें: कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण
दोनों बच्चे मऊ कठैर गांव के थे। बच्चों की मां भावना हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज रावत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में घायलों की स्थिति भी जानकारी ली।
ये भी पढ़ें: अमरोहा: गजरौला में दर्दनाक घटना, छज्जा गिरने से दो लोगों की गई जान
अमरोहा: गजरौला में दर्दनाक घटना, छज्जा गिरने से दो लोगों की गई जान
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में प्रशासन ने मस्जिद ढहाई, MP इकरा हसन हाउस अरेस्ट
अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर
