
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में आज बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि एक दुकान का छज्जा गिर जाने से शेर सिंह (26) निवासी मायापुरी और सुरेश (65) निवासी संतनगर की मौत हो गई। मृतक शेर सिंह ने नमकीन का ठेला लगाए थे। वहीं सुरेश कपड़ों पर इस्त्री कर रहे थे।
बस्ती मोहल्ले में हुआ हादसा
इसी दौरान छज्जा गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बताते हैं कि हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोग दोनों को अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..
हादसा दोपहर में गजरौला के बस्ती मोहल्ले में पुराने डाकखाने के पास हुआ। उधर, सूचना पाकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने लोगों से घटना की जानकारी ली। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें: अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर
अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर
अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..
