Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक: बांदा में बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

बांदा में दीवार गिरने से जान गंवाने वाली दो महिलाएं।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश जानलेवा बनती जा रही है। बीती रात बबेरू कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक मवेशी की भी जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।

बबेरू क्षेत्र में हुई पहली दुखद घटना

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गाव में बीती रात प्यारी (67) पत्नी स्व. राम रतन अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान बारिश में दीवार ढहने से छप्पर उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दबी वृद्धा को जबतक बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम

उनकी सांसें थम चुकी थीं। बाद में डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के दामाद रामधनी का कहना है कि मृतका के तीन बेटियां और चार बेटे हैं। सभी घटना से बेहद दुखी हैं।

मर्का थाना क्षेत्र में भी एक अनहोनी

उधर, मरका थाना क्षेत्र के गांव बैरफ के कहैन्या डेरा में बीती रात बड़ी घटना हो गई। बारिश में दीवार गिरने से रामखेलावन की बेटी महदेईया (60) की मौत हो गई।

मृतका के मझले बेटे बलवीर का कहना है कि परिवार में 3 बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार मजदूरी से पालन-पोषण करता है। घटना से सभी  बेहद दुखी हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में दुखद घटना, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

बांदा प्रशासन की संवेदनहीनता, भीगते हुए स्कूल जा रहे मासूम

बांदा में दुखद घटना, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

बांदा DM की फर्जी ID बनाकर रुपए मांगने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार..