Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भारी बारिश

दर्दनाक: बांदा में बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

दर्दनाक: बांदा में बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश जानलेवा बनती जा रही है। बीती रात बबेरू कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक मवेशी की भी जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। बबेरू क्षेत्र में हुई पहली दुखद घटना जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गाव में बीती रात प्यारी (67) पत्नी स्व. राम रतन अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान बारिश में दीवार ढहने से छप्पर उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दबी वृद्धा को जबतक बाहर निकाला गया। ये भी पढ़ें: बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम उनकी सांसें थम चुकी थीं। बाद में डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के दामाद रामधनी का कहना है कि मृतका के तीन बेटियां और चार बेटे हैं। सभी घटना से बेहद दुखी हैं। मर्का थाना क्षेत्र में भी एक...
बांदा प्रशासन की संवेदनहीनता, भीगते हुए स्कूल जा रहे मासूम

बांदा प्रशासन की संवेदनहीनता, भीगते हुए स्कूल जा रहे मासूम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बारिश से हालात बेकाबू हैं। इसके बावजूद बांदा प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। आज मंगलवार को सुबह से ही तेज बारिश होती रही। इस बीच छोटे बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाते देखा गया। एक स्कूल के प्रबंधक का इस बारे में कहना था कि प्रशासन का कोई मैसेज नहीं आया है। इसलिए छुट्टी कैसे कर सकते हैं। भीगते हुए स्कूल जा रहे छोटे बच्चे जानकारी करने पर पता चला कि भारी बारिश के बावजूद प्रशासन की ओर से स्कूल बंद होने के संबंध में कोई आदेश नहीं हुए। न ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन हालात में कोई संवेदनशीलता दिखाई। वहीं अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछ स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए बच्चों को स्कूल भेजना भी जरूरी हो जाता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही चर्चा का विषय बनी है। ये भी पढ़ें: बांदा DM की फर्जी ID बनाकर रुपए मांगने...
मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दो दिनों से लगातार बुंदेलखंड और मध्य यूपी में बारिश हो रही है। इससे इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। लखनऊ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन आठ जिलों में झांसी, बांदा, महोबा, हमीरपुर, इटावा, औरेया, जालौन शामिल हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भीषण बारिश से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए इटावा, औरेया, बांदा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी में भारी बारिश का रेड अलर्ट क...
संशोधित: बांदा में प्राइवेट स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते प्रबंधन गंभीर

संशोधित: बांदा में प्राइवेट स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते प्रबंधन गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मौसम विभाग ने बांदा-बुंदेलखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांदा डीएम अमित आसेरी ने एक दिन पहले यानी 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बारिश लगातार जारी है। इसलिए आज 6 अगस्त को ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों ने स्वयं बच्चों की छुट्टी करने का फैसला लिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को बुंदेलखंड के जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। झांसी, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ के प्रधानाचार्य राजकिशोरी द्विवेदी ने कहा कि बारिश को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की छुट्टी की गई है। वहीं इंदिरानगर स्थित रामा देवी स्कूल के प्राधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि बारिश लगातार हो रही है। इसलिए आज स्कूल में बच्चों की छुट्टी की गई है। ये भी पढ़ें: ...
Breaking: बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना, भीषण बारिश में मकान ढहा-9 लोग दबे-दो बच्चों की मौत

Breaking: बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना, भीषण बारिश में मकान ढहा-9 लोग दबे-दो बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती रात हुई मूसलाधार भारी बारिश से एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा गांव में एक मकान ढह गया। घटना से हाहाकार मच गया। इसमें कुल 9 लोग दब गए। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया है कि सूचना पर तत्काल पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। कुछ और घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें: UP: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद वर्मा सस्पेंड ये भी पढ़ें: गालीबाज लड़कियां: महक-परी गिरफ्तार-अश्लील इशारे-गंदी गालियां, 4 लाख फालोवर्स और 25 हजार कमाई https://samarneetinews.com/in-banda-deadbody-of-girl-found-hanging-allegation-of-dowry-murder/  ...
Weather: यूपी में भारी बारिश से नदियों में उफान-वज्रपात से कई मौत, बुंदेलखंड में भी बाढ़ की आशंका

Weather: यूपी में भारी बारिश से नदियों में उफान-वज्रपात से कई मौत, बुंदेलखंड में भी बाढ़ की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दो दिन से यूपी के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश से प्रदेश की ज्यादातर नदियों में उफान है। गंगा-यमुना समेत अन्य नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। वाराणसी, प्रयागराज, उन्नाव, कानपुर आदि जगहों पर नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांदा में केन नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। इसी तरह फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है। बताते हैं कि वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह सीढ़ियों के बजाय छतों पर हो रहा है। इसी तरह प्रयागराज में रविवार को भागीरथी बड़े हनुमान मंदिर की चौखट तक पहुंचती दिखाई दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कानपुर देहात, जौनपुर, रायबरेली, गोरखपुर, बांदा, कुशीनगर, आजमगढ़ और चंदौली में कई लोगों की वज्रपात से मौत हो गई है। उरई में बेतवा नदी और हमीरपुर में यमुना और बेतवा दो...
बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने खराब मौसम को देखते हुए दिए आदेश

बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने खराब मौसम को देखते हुए दिए आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने खराब मौसम को देखते हुए जिले के कक्षा-1 से 8 तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। बांदा जिलाधिकारी ने खराब मौसम व अतिवृष्टि को देखते हुए 18 सितंबर को कक्षा-1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। शिक्षा अधिकारियों को ये निर्देश साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि बांदा समेत बुंदेलखंड के सभी जिलों में 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बांदा में बीती रात से रुक-रुककर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश जारी है। मौसम लगातार खराब है। ऐसे में जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी करके अभिभावकों और बच्चों को राहत दी है। ये भी पढ़ें : UP : कानपुर-बांदा-बुंदेलखंड में अगले 3 दिन बारिश, पढ़िए किस जिले में कब.. https://samarneetinews.com/up-rain-in-kanpur-lucknow-bundelk...
बांदा में बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया दौरा-खतरे से ऊपर केन नदी, यमुना में भारी ऊबाल

बांदा में बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया दौरा-खतरे से ऊपर केन नदी, यमुना में भारी ऊबाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते दो दिन की बारिश से जनजीवन पहले ही प्रभावित है। अब बाढ़ का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जिले की दोनों नदियां केन और यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। केन खतरे के निशान से ऊपर है तो यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केन नदी आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तक खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही थी। 105.3 मीटर पर केन का जलस्तर वहीं यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कल यानी 14 सितंबर शनिवार सुबह तक यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच सकती है। ऐसे में बांदा के पैलानी व आसपास के क्षेत्र में हालात खराब हो सकते हैं। हालांकि, जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी बोले.. जानकारी के अनुसार केन नदी का जलस्तर आज दोपहर करीब 3 बजे 105.3 मीटर के आसपास रहा। सिंचाई विभाग के अधिशाष...
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बांदा-बिजनौर-अमरोहा भी..

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बांदा-बिजनौर-अमरोहा भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विदाई से पहले मानसून जबरदस्त बरसने के मूड में है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बांदा समेत मध्य प्रदेश बार्डर से सटे क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तराखंड से सटे बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर और फर्रुखाबाद में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बांदा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, पीलीभीत, संभल, बदायूं, ललितपुर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं। ये भी पढ़ें : UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन ...
School Closed : यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, अलर्ट जारी

School Closed : यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, अलर्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। रविवार को दिनभर बूंदा-बांदी हुई। रात में तेज बरसात से जलभराव सा हो गया। सोमवार को भारी बारिश की संभावना रही। सुबह से ही बारिश शुरू भी हो गई। लिहाजा भारी बरसात के चलते बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग का येलो अलर्ट शाहजहांपुर में बारिश के चलते सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में दो दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। डीएम के निर्देश हैं कि सोमवार और मंगलवार को विद्यालय नहीं खुलेंगे। हालांकि बरेली और पीलीभीत जिलों में सिर्फ सोमवार तक स्कूल बंद होने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बरेली, पीलीभीत और बदायूं में बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक अच्छी बरसात..  ...