Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

बांदा में बारिश के रेड अलर्ट में भारी बरसात में वाहन।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: दो दिनों से लगातार बुंदेलखंड और मध्य यूपी में बारिश हो रही है। इससे इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। लखनऊ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट

बांदा में बारिश के रेड अलर्ट में भारी बरसात में गुजरते लोग और वाहन।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन आठ जिलों में झांसी, बांदा, महोबा, हमीरपुर, इटावा, औरेया, जालौन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भीषण बारिश से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए इटावा, औरेया, बांदा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी में भारी बारिश का रेड अलर्ट किया है।

Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें