Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भारी बारिश

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक अच्छी बरसात..

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक अच्छी बरसात..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश लगातार हो रही है। आज प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, बांदा, हरदोई, बाराबंकी, इटावा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, शाहजहांपुर और बरेली के साथ-साथ नजीबाबाद में अच्छी बारिश हुई। अब मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए पूरब से पश्चिम तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को भी बारिश की तेजी बरकरार रहेगी। सोमवार से बरसात की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के अमरोहा, मुरादाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर व आसपास बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, दे...
मौसम अलर्ट : बुंदेलखंड के इन 6 जिलों समेत UP में भारी बारिश की संभावना

मौसम अलर्ट : बुंदेलखंड के इन 6 जिलों समेत UP में भारी बारिश की संभावना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग की ओर से बुंदेलखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 से 29 अगस्त तक बुंदेलखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन 6 जिलों में बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर और झांसी शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना इसी के साथ 28 अगस्त की सुबह से लेकर 29 अगस्त की सुबह तक इन जिलों में भारी बारिश की संभवना के साथ ही आगरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है। बताते हैं कि मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों को सूचना भेजी गई है। ये भी पढ़ें : Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल मौसम विभाग की ओर से यूपी के कई अन्य इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है। बताया जाता है कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि 27 अ...
कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार को कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी नजर आया। इससे एक ओर जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीनव बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। कानपुर शहर में हालात कुछ ऐसे रहे कि लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया। वहीं नगर निगम के तमाम नाला सफाई के दावों की पोल भी खुल गई। वहीं जलभराव में बच्चों को खेलते हुए और कागज की नाव चलाते हुए देखा गया। लगातार हुई कई घंटे की बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज हुई बारिश को इस मौसम की सबसे अधिक बरसात भी बताया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह कानपुर के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी जमकर बारिश होगी। कानपुर के साथ ही यूपी के चित्रकूट, बांदा, महोबा, जालौन, घाटमपुर, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर जैसे शहरों में जमकर बारिश हो स...
कानपुर में बारिश से हालात बिगड़े, पलायन को मजबूर लोग

कानपुर में बारिश से हालात बिगड़े, पलायन को मजबूर लोग

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में बरसात से हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों का रहना दूभर हो रहा है। वहीं शहर में जगह-जगह बिजली तार टूटने व अन्य तकनीकि कारणों से बत्ती गुल है। लोगों के सामने बिजली न होने से पेयजल का संकट भी घर कर गया है। लोग अपने मोबाइल चार्ज करने तक को लेकर परेशान हैं। ये भी पढ़ेंः अलर्टः बुंदेलखंड-पूर्वांचल में जारी रहेगी बारिश, अभी और सहनी होगी बरसात कुछ इलाकों में लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं। कानपुर के रविदासपुर इलाके के लोग घरों में पानी भर जाने के कारण पलायन को मजबूर हैं। लोग घरों का सामान लेकर अपने दूसरे ठिकानों की ओर जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को घरों का सामान रिक्शा और दूसरे साधनों से ले जाते देखा गया। उधर, बीते चार दिनों से कानपुर में रुक-रुककर बारिश जारी है।  ...