Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में प्रशासन ने मस्जिद ढहाई, MP इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बनी अवैध मस्जिद को गिराता बुलडोजर

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सहारनपुर में शनिवार को प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुल्डोजर से ढहा दिया। प्रशासन का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद मस्जिद समिति की पहली अपील भी खारिज हो चुकी है। इसी क्रम में प्रशासन ने आज मस्जिद को हटाने की कार्रवाई की है।

शामली सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ तैनात रही। उधर, मस्जिद ढहाए जाने के बाद कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया।

ये भी पढ़ें: मौसम: पश्चिमी यूपी के इन 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..पढ़ें जरूरी खबर

बताया जाता है कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर विवाद था। शनिवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें: अमरोहा: गजरौला में दर्दनाक घटना, छज्जा गिरने से दो लोगों की गई जान

सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह का कहना है कि नोटिस के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बताया जा रहा है कि कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया है। वह घर से सहारनपुर जाने के लिए निकलने वाली थीं।

ये भी पढ़ें: कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण

अमरोहा: गजरौला में दर्दनाक घटना, छज्जा गिरने से दो लोगों की गई जान

मौसम: पश्चिमी यूपी के इन 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..पढ़ें जरूरी खबर

कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण