



समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर भक्ति और उल्लास का अनोखा रूप देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। बांदा वासियों और पुलिस परिवार के लिए मंगल कामनाएं कीं। बच्चों और बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


बच्चों ने किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रतिभागी बालिकाओं को पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर डीआईजी राजेश एस, जिला जज श्रीमती अल्पना, डीएम अमित आसेरी, एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस पावन पर्व पर पुलिस लाइन को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विशेष आकर्षण बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं।
ये भी पढ़ें: बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां
बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां
