Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

मौसम: पश्चिमी यूपी के इन 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..पढ़ें जरूरी खबर

पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट में बरसात की तस्वीर

समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवार को पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिम के बाद पूर्वी यूपी की ओर तेज बारिश बढ़ने के आसार हैं। 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वांचल में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

पश्चिम के बाद पूर्वी यूपी में तेज बारिश के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक श्री सिंह का कहना है कि निम्न दबाव क्षेत्र के असर से पहले वेस्ट यूपी में तेज बारिश होगी। इसके बाद 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिम यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इन 22 जिलों में अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, आगरा, रामपुर, बदायूं और संभल के आसपास का क्षेत्र शामिल है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

यूपी: सहारनपुर पीएनबी में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप