



मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में शिक्षक दिवस पर राजकीय इंटर काॅलेज स्कूल में सुखद और भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला। लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी देवराज सिंह ने 40 साल बाद जीआईसी पहुंचकर पुराने शिक्षकों को नमन किया। साथ ही नए शिक्षकों को सम्मानित भी किया। दरअसल, देवराज सिंह ने 1980 से 1987 तक बांदा के जीआईसी में शिक्षा ग्रहण की थी। वर्तमान में वे एक न्यूज चैनल के वरिष्ठ संपादक एवं यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रति हमेशा सम्मान से समर्पित रहें।


शिक्षक ही रखते हैं विद्यार्थियों के भविष्य की नींव

शिक्षक शिक्षा देने के साथ ही आशिर्वाद भी देते हैं जो बहुत कीमती होता है। यही आशीर्वाद आगे चलकर हमारे लिए जीवन में पग-पग पर प्रगति के दीप जलाता है।

कहा कि विद्यार्थियों को याद रखना चाहिए हमारे भविष्य की नींव यही शिक्षक रखते हैं। इसलिए इनका आदर करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। भविष्य निर्माण में एक शिक्षकों नींव की तरह काम करता है।

उन्होंने जीआईसी की प्रधानाचार्य को धन्यवाद दिया। कहा कि स्कूल को आज भी व्यवस्थित रखा गया है। उनके साथ अधिवक्ता विवेक सिंह गौर भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जीआईसी की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, ममता देवी, पुष्पा राजन, ऋचा निगम, आकांक्षा त्रिपाठी, सीमा देवी, नीलम रानी, प्रियंका निगम, अर्चना शुक्ला, योगेश तिवारी, घनश्याम, प्रमोद कुमार, पीयूष मिश्रा, अशोक साहू, चंद्रभान गुप्ता, कालिका प्रसाद, सुरेश कुमार, राम स्वरूप आदि शिक्षकों का सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां
