Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मानसून सत्र

यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित

यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले ही दिन जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद मानसून सत्र की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कहा कि बीते 8 वर्षों में सरकार ने 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाकर उनके जीवन को बदलने की कोशिश की है। सीएम योगी ने कहा, यह माह काफी अहम सीएम योगी ने कहा कि यह महीना खेती, स्कूलों में एडमिशन, सावन का पवित्र महीना, कांवड़ यात्रा के नजरिए से काफी अहम है। उधर, श्रीराम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने सदन में जोरदार हंगामा किया। समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया। वहीं नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य जवाब देने के लिए खड़े हुए। नारेबाजी करते वेल में पहुंचे सपा सदस्य सपा सदस्यों ने वेल म...
लखनऊ में सर्वदलीय बैठक संपन्न-3 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

लखनऊ में सर्वदलीय बैठक संपन्न-3 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज लखनऊ में 12.30 बजे सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे। सोमवार 3 अगस्त से यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर रविवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। 3 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र माना जा रहा है कि मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा। बताते चलें कि आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबादी का हाल ही में निधन हुआ है। इसलिए सत्र के पहले दिन 3 अगस्त को विधान सभा सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। ये भी पढ़ें: लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी..  ये भी पढ़ें: लखनऊ में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस  ...
विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज सीएम योगी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, रहा सवाल प्रतिष्ठा का, तो यहां से ज्यादा मठ में मिल जाती है। कहा कि जो करेगा वो भुगतेगा भी। दरअसल, सीएम योगी सपा नेताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। कहा, यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी सीएम योगी ने कहा कि जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा, उसे परिणाम भुगतना ही होगा। सीएम ने कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी। विरोधी दल के नेता सनातन पांडेय के एक सवाल के जवाब में सीएम योगी बोले कि आप लोगों को बुलडोजर से भी डर लगता है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया   कहा कि बुलडोजर निर्दोष लोगों के लिए नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए है जो व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं।...
Covid 19 : यूपी के मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 24 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले

Covid 19 : यूपी के मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 24 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दो दिन बाद 20 अगस्त से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले एहतियात के तौर पर सचिवालय स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई। चौंकाने वाली रिपोर्ट के तहत विधानसभा के 24 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे अच्छी खासी खलबली मच गई है।  अभी और लोगों की होगी जांच बताया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देशों पर मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई। राजधानी के एसीएमओ डा. एमके सिंह के अनुसार देर शाम तक 622 अधिकारी और कर्मचारी तथा सुरक्षा में तैनात लोगों की जांच हो चुकी है। ये भी पढ़े :  लखनऊः विधानसभा में बिजनौर CJM कोर्ट में हुए हत्याकांड पर हंगामा, स्थगित 24 में कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब उनकी कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। उधर, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना न...
विधानमंडल के मानसून सत्र में सड़क से सदन तक घेराबंदी को विपक्ष ने कसी कमर

विधानमंडल के मानसून सत्र में सड़क से सदन तक घेराबंदी को विपक्ष ने कसी कमर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्‍यूज़, लखनऊः देवरिया प्रकरण को लेकर विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी करने को कमर कस ली है। सड़क से लेकर सदन तक विरोध की तैयारी है। सदन के बाहर सभी विपक्षी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर विरोध करेंगी परंतु सदन के भीतर एकजुटता दिखेगी। विपक्षी दल के नेता रामगोविंद चौधरी ने आरोप लगाया कि देवरिया के घिघौने कांड ने प्रदेश को पूरी दुनिया में शर्मसार किया है। सरकार आंख और कान बंद किए बैठी है। उसे महिलाओं पर अत्याचार नजर नहीं आता है। केवल विपक्षी दलों के नेताओं पर बर्बरता कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। 23 अगस्त से शुरू होने वाले विधानमंडल के मानसून सत्र में देवरिया व इस तरह के अन्य मुद्दों को जोरशोर से उठाया जाएगा। ऐसी दी चेतावनी कांग्रेस विधानमंडल दल नेता अजय कुमार 'लल्लू’ ने भी सदन में सरकार को घेरने की चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की तानाशाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जा...
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, शुक्रवार को सुनवाई और वोटिंग

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, शुक्रवार को सुनवाई और वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
नई दिल्लीः मानसून सत्र शुरू होते ही मोदी सरकार की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार कर लिया है। 20 जुलाई यानी शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने के साथ ही उसी दिन मतदान भी होगा। यह जानकारी खुद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद में भोजनावकाश के बाद दी। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश की तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) के सदस्य के. श्रीनिवास द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अध्यक्षा ने बताया है कि उस दिन किसी भी सदस्य के निजी विधेयक पर कोई चर्चा नहीं होगी। न ही प्रश्नकाल होगा। बल्कि प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसी दिन वोटिंग हो जाएगी। हांलाकि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है क्योंकि बहुमत उसके पास है।  ...