Thursday, May 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कार हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक की मौत-एक अन्य घायल

in Banda car hits tree youth killed

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक कार हादसा हो गया। कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह कार हादसा बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के झझरीपुरवा के पास हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जसपुरा थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के नकटी पोखरी गड़रिया के रामप्रकाश निषाद के बेटे कुलदीप (25) ससुराल गए थे। आज सुबह वह अपनी ससुराल में रहने वाले रामबाबू के साथ घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से 3 बालकों की मौत

इसी दौरान रास्ते में झझरीपुरवा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। इसके बाद किनारे खंती में पलट गई। कार चला रहे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामबाबू को मामूली चोटे आईं।

तीन भाइयों में छोटे थे कुलदीप

घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक कुलदीप परिवार में तीन भाइयों में छोटे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, पिता और दो बच्चे घायल

वहीं परिवार में उनकी पत्नी रोशनी और सात माह का बेटा है। जसपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत

यूपी में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत