
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांदा के कालिंजर में बाइक सवार मां-बेटे की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं पिता और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ प्रवीन यादव ने घटना की जानकारी दी। कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है।
कालिंजर से निवाइच जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, कटरा कालिंजर गांव के कमल कुमार अपनी पत्नी सुनीता (30) और 3 बच्चे शिवानी (5), शिवांशी (3) और शिवांश (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से जा रहे थे। ये सभी लोग बांदा के निवाइच गांव एक निमंत्रण में जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..
बताते हैं कि रास्ते में रामनगर चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी तेजी थी सभी लोग सड़क पर उछलकर गिरे।
ये भी पढ़ें: बांदा: घर में बेटी पायल ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नरैनी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर मनीष ने सुनीता और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। घायल कमल कुमार व दोनों बेटियां का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..
ये भी पढ़ें: बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..
बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..
बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..
बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..
