
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पिता की डांट से नाराज बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। बेटे ने नाराज होकर भूरागढ़ पुल से केन नदी में कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि पिता ने बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया था। यह बात बेटे को इतनी बुरी लगी कि बांदा में भूरागढ़ केन नदी पुल पर पहुंच गया। वहां से नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भूरागढ़ केन नदी पुल की घटना
जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा स्थित कुम्हारनडेरा के राजेंद्र चालक हैं। बताते हैं कि उन्होंने अपने बेटे अनुज (17) को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन
नाराज होकर बेटा देर शाम घर से निकल गया। इसकेबाद भूरागढ़ स्थित केन नदी पुल से नीचे कूद गया। स्थानीय लोगों ने उसे कूदते हुए देखा तो बचाने के लिए दौड़े।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बालक को नदी से निकाला। लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें: बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..
बांदा एसपी ने किए दरोगाओं के बंपर तबादले-लापरवाह किनारे-जिम्मेदार आगे..
बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन
दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..
