
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव की है। गुरुवार सुबह युवक का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। घटना से परिवार में लोग बेहाल हो गए। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक केसीसी लोन के कर्ज को लेकर परेशान थे। उधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
भाई ने बताया कर्ज को वजह
मृतक के भाई अनिल तिवारी का कहना है कि उनके भाई विनोद तिवारी ने लगभग चार साल पहले बैंक से केसीसी से ढाई लाख रुपए लोन लिया था।
ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!
बीते कुछ साल से प्राकृतिक आपदा में लगातार फसल खराब हो रही थी। इस कारण समय पर बैंक का कर्ज चुकाया नहीं जा सका।
मृतक के भाई का आरोप है कि बैंक वाले लगातार जमीन नीलामी का नोटिस दे रहे थे। इससे तनाव में आकर उनके भाई ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया है।
पुलिस ने कही जांच की बात
हालांकि, परिजनों ने अभी इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत
