Thursday, June 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Former MLA DaljeetSingh

बांदा 2027: तिंदवारी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की वॉल पेंटिंग से बढ़ा सियासी तापमान

बांदा 2027: तिंदवारी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की वॉल पेंटिंग से बढ़ा सियासी तापमान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में पूर्व विधायक दलजीत सिंह को लेकर सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। दरअसल, ऐसा उनकी वाॅल पेंटिंग की चर्चाओं के कारण है। पूर्व विधायक की वाॅल पेंटिंग से बांदा के सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सियासी तापमान काफी हाई हो गया है। क्षत्रिय और निषाद बाहुल्य आबादी वाली तिंदवारी विधानसभा से दलजीत सिंह 2012 में विधायक रहे हैं। खुद के जनाधार-वोट बैंक वाले नेता हैं दलजीत दरअसल, दलजीत सिंह तिंदवारी के जनाधार वाले नेता हैं, जो हर वर्ग में अपना खुद का वोट बैंक रखते हैं। तिंदवारी क्षेत्र में सभी वर्गों और समाज के लोगों में उनकी गहरी पैठ है। हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय और निर्विवादित नेता माने जाते हैं। चुनाव का सपना संजोय बैठे नेताओं में हलचल शायद यही वजह है कि क्षेत्र के हर दल के नेताओं में उनकी वाॅल पेंटिंग को लेकर इस समय काफी चर्चा है। खासकर...