Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम अमित आसेरी ने रोजगार मेले के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

बांदा डीएम अमित आसेरी ने रोजगार मेले के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने आज रोजगार मेले के आयोजन के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 5 नवंबर को जेएन डिग्री कॉलेज परिसर में वृहद् रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें दूर-दराज क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां आएंगी। 10वीं से बीटेक तक के छात्र ले सकते हैं हिस्सा इसमें हाईस्कूल से लेकर बीटेक तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा  प्रशासन ने इस रोजगार मेले के लिए जोरशोर से तैयारियां की हैं। इसी के प्रचार वाहन को आज जिलाधिकारी श्री आसेरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाई। ये भी पढ़ें: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल म...
बांदा: अतर्रा में सपा नेता पर फायरिंग, दो घायल-जांच में जुटी पुलिस

बांदा: अतर्रा में सपा नेता पर फायरिंग, दो घायल-जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में रेलवे स्टेशन अतर्रा के पास बाइक सवार युवकों ने सपा नेता पर फायरिंग कर दी। बताते हैं कि छर्रे लगने से सपा निवर्तमान नगर महासचिव समेत एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घायलों को छर्रा लगने की बात सामने आई है। स्टेशन के पास घटना, CCTV खंगाल रही पुलिस जानकारी के अनुसार, अतर्रा में नरैनी रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले निखिल गुप्ता (29), भवानीगंज निवासी सपा नेता राधेश्याम गुप्ता (25), जयप्रकाश गुप्ता और आकाश शिवहरे सोमवार रात रेलवे स्टेशन अतर्रा के पास थे। बताया जाता है कि स्टेशन के पास दो बाइक पर पांच नकाबपोश युवकों में एक ने तमंचे से उन लोगों पर गोली चलाई। ये भी पढ़ें: बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा गोली का छर्रा लगने...
यूपी में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चों को बोलेरो ने रौंदा, 2 की मौत- 4 गंभीर

यूपी में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चों को बोलेरो ने रौंदा, 2 की मौत- 4 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे 6 बच्चों को रौंद दिया। इनमें 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 की हालत अस्पताल में लगातार गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक पुलिस हिरासत में.. जानकारी के अनुसार, मूंढापांडे-करनपुर मार्ग पर मुड़िया भायपुर गांव में यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान रनवीर सिंह की बेटी चित्रा (1), इंदल के बेटे अंश (2) के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर की हत्या-मां घायल बताते हैं कि ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लि...
विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’

विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पहले भगवान कृष्ण और वृंदावन पर विवादित टिप्पणी। फिर भगवान राम के पांच पिता, जैसा विवादित बयान। इसे लेकर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री विवादों में घिर गए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 'अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।' साथ ही अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है। सपा मुखिया ने की सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग अखिलेश यादव ने कहा है कि 'यह सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। ये भी पढ़ें: ‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य इसके राजनीतिक आकाओं को सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सा...
बांदा पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर, सपा-कांग्रेस पर निशाना

बांदा पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर, सपा-कांग्रेस पर निशाना

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज सोमवार को बांदा पहुंचे। मंत्री राजभर बबेरू में आयोजित भागीदारी पार्टी (पी) की जन अधिकार महारैली में शामिल हुए। रैली में उन्होंने गरीब, पिछड़े व वंचित समाज के लोगों से संगठित होने को कहा। बबेरू रैली में हुए शामिल उन्होंने कहा कि गरीब-पिछड़े वंचित समाज के लोगों को अब तक कोई अधिकार नहीं मिला है। अपने अधिकारों के लिए सभी को एकजुट होना जरूरी है। राजभर ने सपा और कांग्रेस पार्टी पर हमला भी बोला। ये भी पढ़ें: ‘वो ओपी राजभर नहीं, OP रातभर..’, अखिलेश यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर बड़ा बयान  https://samarneetinews.com/akhileshyadav-said-he-is-not-op-rajbhar-he-is-op-raatbhar/...
बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात जेई सलमान को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। झांसी की टीम ने की कार्रवाई बताते हैं कि गिरफ्तारी जेई मेरठ का रहने वाला है। आज विजिलेंस की टीम ने जेई सलमान को बांदा स्थित प्रदूषण बोर्ड के कार्यालय से रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। नगर कोतवाली में मुकदमा बताया जाता है कि झांसी सेक्टर की विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। बांदा स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में तैनात जेई सलमान को एक ग्रेनाइट प्लांट संचालक से 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी  ये भी पढ़ें: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर ...
बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी

बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने पति की आत्महत्या में पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पत्नी पर आरोप है कि उसने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया है। यह मामला बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का है। रविवार को पुलिस ने कमासिन ब्लॉक में तैनात महिला लिपिक को पति की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी को जेल भेजा जा रहा है। पति को आत्महत्या के लिए उकसाया जानकारी के अनुसार, लगभग 5 साल पहले कमासिन ब्लाक में कार्यरत लिपिक संजय श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल खड़े किए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज इसके बाद उनकी पत्नी रोली उर्फ कांती को अनुकंपा पर नौकरी मिल गई थी। 3 मार्च 2021 को स्व. संजय श्रीवास्तव की बहन सीमांजलि ने भाई की हत्या का आरोप लगाते हु...
बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ अस्पताल में मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की है। पुलिस ने मामले में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आोपी पहले भी इस तरह की घटना कर चुके हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट का मामला जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सुरक्षा गार्ड महेंद्र सरदार यादव का आरोप है कि जिपं सदस्य अरुण पटेल ने उनसे मारपीट की। पुलिस को बताया कि जिपं सदस्य अपने लगभग 6 साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां गार्ड ने बताया कि डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं हैं। घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश गार्ड का कहना है कि इतना सुनते ही जिपं सदस्य ने साथियों संग गार्ड को गालियां बक...
‘वोट चोरों को न भूलेंगे-न छोड़ेंगे’, राहुल गांधी का रामलीला मैदान रैली में बड़ा बयान

‘वोट चोरों को न भूलेंगे-न छोड़ेंगे’, राहुल गांधी का रामलीला मैदान रैली में बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया गठबंधन ने आज रविवार को बड़ी रैली की। राहुल गांधी के चलो दिल्ली के आह्वान पर सभी दलों के नेता और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया। दिल्ली रामलीला मैदान रैली राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जो कहा वह सच हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल जाना ही पड़ेगा। यह बिल्कुल सच है। राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 'वोट चोरों को न तो भूलेंगे, न छोड़ेंगे और न ही कहीं भागने देंगे।' ये भी पढ़ें: यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीत...
बांदा जिला जज अल्पना मिश्रा को अधिवक्ताओं ने दी भावपूर्ण विदाई 

बांदा जिला जज अल्पना मिश्रा को अधिवक्ताओं ने दी भावपूर्ण विदाई 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला जज अल्पना मिश्रा को अधिवक्ताओं ने भावपूर्ण विदाई दी। बांदा जिला बार एसोसिएशन की ओर से जिला जज के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने जिला जज सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। सभी ने जिला जज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा की। जिजा जज के कार्यकाल की प्रशंसा समारोह में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अजय कुमार शाही, पीओ/एमएसीटी सुनील यादव, द्वितीय विशेष न्यायाधीश चंद्र पाल, द्वितीय अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह, प्रथम अपर जिला जज विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज गगन भारती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना यादव समेत अन्य अधिकारी भी रहे। ये भी पढ़ें: बांदा जिला जज ने किया लोक अदालत का उद्घाटन-1,23,708 वाद निपटे इस समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव राजेश त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष सुशील सिंह सम...