Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा डीएम अमित आसेरी ने रोजगार मेले के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

रोजगार मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते बांदा डीएम अमित आसेरी।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने आज रोजगार मेले के आयोजन के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 5 नवंबर को जेएन डिग्री कॉलेज परिसर में वृहद् रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें दूर-दराज क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां आएंगी।

10वीं से बीटेक तक के छात्र ले सकते हैं हिस्सा

इसमें हाईस्कूल से लेकर बीटेक तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा 

प्रशासन ने इस रोजगार मेले के लिए जोरशोर से तैयारियां की हैं। इसी के प्रचार वाहन को आज जिलाधिकारी श्री आसेरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाई।

ये भी पढ़ें: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

बांदा पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर, सपा-कांग्रेस पर निशाना