Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: अतर्रा में सपा नेता पर फायरिंग, दो घायल-जांच में जुटी पुलिस

बांदा के अतर्रा में फायरिंग में घायल सपा नेता

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में रेलवे स्टेशन अतर्रा के पास बाइक सवार युवकों ने सपा नेता पर फायरिंग कर दी। बताते हैं कि छर्रे लगने से सपा निवर्तमान नगर महासचिव समेत एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घायलों को छर्रा लगने की बात सामने आई है।

स्टेशन के पास घटना, CCTV खंगाल रही पुलिस

जानकारी के अनुसार, अतर्रा में नरैनी रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले निखिल गुप्ता (29), भवानीगंज निवासी सपा नेता राधेश्याम गुप्ता (25), जयप्रकाश गुप्ता और आकाश शिवहरे सोमवार रात रेलवे स्टेशन अतर्रा के पास थे। बताया जाता है कि स्टेशन के पास दो बाइक पर पांच नकाबपोश युवकों में एक ने तमंचे से उन लोगों पर गोली चलाई।

ये भी पढ़ें: बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

गोली का छर्रा लगने से निखिल के माथे पर और सपा नेता राधेश्याम गुप्ता के बाएं पैर में चोट लगी। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

निखिल गुप्ता ने गांव तेंदुरा निवासी राघव सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी का कहना है कि दोनों को मामूली चोटें हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी

बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी