Monday, June 29सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले को लेकर देर रात तक सीएम योगी ने उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सख्त निर्देश दिए। चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद गिरफ्तार हुए लोगों में बिल्डिंग मालिक, कोचिंग संचालक शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। एसआईटी में ये अधिकारी करेंगे जांच, 7 दिन में देंगे रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों पर कोचिंग अग्निकांड मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा हुआ है। इसमें से चार गिरफ्तार हैं। ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधाय...
दुखद: लखनऊ में कोचिंग में आग-15 की मौत, 12 छात्र-3 छात्राएं, CM Yogi..

दुखद: लखनऊ में कोचिंग में आग-15 की मौत, 12 छात्र-3 छात्राएं, CM Yogi..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): राजधानी लखनऊ में आज एक कोचिंग में आग लग गई। कोचिंग में 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में 12 छात्र हैं, जबकि 3 छात्राएं शामिल हैं। यह दुखद घटना राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में स्थित कोचिंग सेंटर में हुई है। बताते हैं कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेंट शाॅप थी, जबकि ऊपर मंजिल पर कोचिंग चल रही थी। कार्यक्रम रद्द कर अलीगढ़ से वापस लखनऊ लौटे सीएम योगी लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर के सुप्रिंटेंडेंट डाॅक्टर अमिय अग्रवाल ने 15 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना अलीगढ़ का कार्यक्रम रद्द कर बीच में ही लखनऊ लौट आए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने इस घटना में मृत बच्चों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे। पीएम मोदी,...
बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार

बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुकानदार को लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बताते हैं कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम को देखा तो गोली चला दी। पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश जारी है। वहीं पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट की रकम, तमंचा-कारतूस और बाइक आदि सामान बरामद किया है। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई थी दुकानदार से लूट जानकारी के अनुसार, पैलानी के ग्राम गड़ोला के संदीप के साथ बीती 20 जून को लूट  हुई थी। घटना उस समय हुई जब वह चाउमीन की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में नरैली गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नगदी लूटी ली। ये भी पढ़ें: बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात...
सीतापुर में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताई यह वजह..

सीतापुर में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में आज सोमवार को जिला प्रशासन ने सपा कार्यालय को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। यह कार्रवाई शहर में टाउन हॉल परिसर में हुई। टाउन हॉल परिसर में स्थित सपा के जिला कार्यालय पर बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मच गया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजरों से कुछ ही देर में पूरी इमारत जमींदोज हो गई। यह कार्रवाई आज सुबह लगभग 5 बजे शुरू हुई। शहर के टाउन हाॅल में हुई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि डीएम कोर्ट ने टाउन हॉल जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ें: सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार.. लोगों में चर्चा है कि इस सरकारी जमीन की कीमत भी काफी ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ के हाथों एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। सहारनपुर में बिहार के समस्तीपुर जिले का कुख्यात माफिया ललन सिंह उर्फ लल्लन एनकाउंटर में मारा गया। बताते हैं कि कुख्यात अपराधी लल्लन पर दो दरोगा समेत 7 लोगों की हत्या का आरोप था। सहारनपुर में यह मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर बीती देर रात हुई। दो दरोगाओं समेत 7 लोगों की हत्या का था आरोप पुलिस का कहना है कि मारे गए माफिया का एक साथी अंधेरे में भाग निकला। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश से मिली जानकारी के अनुसार, लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह काफी खतरनाक अपराधी था। ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..  वह लंबे समय से संगीन वारदातें कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस ने एक लाख रुपए और चंदौली पुलिस...
बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध हो रहा है। पल्हरी रोड पर स्थानीय लोगों के साथ पूर्व छात्र नेताओं ने पेड़ों को काटने का विरोध किया। लोगों ने मांग की है कि पेड़ों को काटने पर रोक लगनी चाहिए। ताकि बांदा को कोई पर्यावरण खतरा न हो। लोगों ने कहा कि पहले ही बांदा का तापमान इतना बढ़ा हुआ है। पल्हरी रोड पर पेड़ों की कटान का विरोध इन लोगों का कहना है कि बांदा शहर के पल्हरी रोड पर 80-80 साल पुराने बरगद, नीम-पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। सभी ने घेरा बनाकर पेड़ों को काटने का विरोध किया है। दरअसल, शहर की पल्हरी रोड पर शनिवार को लगभग 80-80 साल पुराने बरगद, नीम और पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। स्थानीय निवासी शिवम निगम का कहना है कि अधिकारी कहते हैं कि पेड़ों को काटने के आदेश नहीं दिए। ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी...
बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा मजरा भज्जी का पुरवा की है। बताया जाताहै कि वहां रहने वाले पुजारी सच्चिदानंद (70) की शनिवार रात लगभग ढाई बजे अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शिष्या ने मचाया शोर-ग्रामीण पहुंचे जानकारी के अनुसार पास में सो रही पुजारी की एमपी के पन्ना जिला निवासी शिष्या रोशनी ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही हत्या करने वाले भाग चुके थे। ये भी पढ़ें: बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताते हैं कि सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक और कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी का बड़ा योग संदेश..

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी का बड़ा योग संदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ-झांसी: पूरे यूपी में आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर झांसी में रहे। झांसी में योग अभ्यास के जरिए सीएम योगी ने योग संदेश दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' रखी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए। दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर हैं मुख्यमंत्री इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। उन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा पूरे प्रदेश में 'योग से निरोग' के जरिए जन-जन को जोड़ने की कोशिश कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महाराजगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ योग किया। डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और उप मुख्यमंत्री ब्र...
कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ऐतिहासिक लाल इमली मिल में लगी चार दिशाओं वाली टाॅवर घड़ी की सुइयां चोरी हो गई हैं। मिल प्रबंधन ने जानकारी बीआईसी के उच्च अधिकारियों को दी है। बताते हैं कि अधिकारियों ने लाल इमली मिल की टाॅवर घड़ी की सुइयां चोरी मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। FIR कराने के निर्देश वहीं कर्मचारी संगठन ने मिल में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड नहीं होने तथा मिल में कई चोर रास्ते होने की बात कही है। ये भी पढ़ें: सनसनी : कानपुर में लाल इमली के पीछे 3 बोरों में मिला शव, पढ़िये पूरी खबर.. जानकारी के अनुसार, लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि यह घड़ी वर्षों से बंद पड़ी है। कोई भी बाहरी व्यक्ति इसे इतनी ऊंचाई होने के कारण नहीं तोड़ सकता। ऊपर जाने वाले रास्ते पर ताले लगे हैं। ये भी पढ़ें: Kanpur...
बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि विवाहिता की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मेडिकल कालेज में इलाज भी हुआ, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिसंडा थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली आजम गांव के रामराज की पत्नी ज्योति (24) की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार  वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में उनका एक बेटा है। पति मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। थाना प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ये भी पढ़ें: ब...