Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा

यूपी MLC चुनाव के नतीजे की खबर में विजयी प्रत्याशियों की तस्वीरें

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आ गए हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भाजपा दोनों ही सीटें बुरी तरह से हारी हैं। यूपी एमएलसी की कुल 11 सीटों में से 6 पर भाजपा जीती है। वहीं 5 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की। खास बात है कि इस बार कोई निर्दलीय प्रत्याशी नहीं जीता है। परिणाम यूपी की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले हैं। दूसरी खास बात यह है कि राजधानी लखनऊ में सिटिंग एमएलसी हार गए हैं।

वाराणसी में हंगामे के बाद परिणाम

वाराणसी में काफी हंगामे के बाद परिणाम घोषित हुआ। वाराणसी में सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 19,932 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सपा प्रत्याशी आशुतोष को 55,046 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ को 35,114 वोट हासिल हुए। गोरखपुर में भी भाजपा प्रत्याशी काफी मुश्किल से जीत सके।

यूपी की 11 MLC सीटों के नतीजे

  1. वाराणसी शिक्षक- सपा – लालबिहारी यादव – जीते-
  2. वाराणसी स्नातक- सपा – अशुतोष सिन्हा
  3. लखनऊ शिक्षक- भाजपा – उमेश द्विवेदी
  4. लखनऊ स्नातक- सपा – कांति सिंह
  5. मेरठ स्नातक – भाजपा – दिनेश गोयल
  6. मेरठ शिक्षक- भाजपा – श्रीचंद शर्मा
  7. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक- भाजपा – हरि सिंह
  8. आगरा स्नातक- भाजपा – मानवेंद्र सिंह
  9. आगरा शिक्षक- सपा – आकाश अग्रवाल
  10. गोरखपुर शिक्षक- भाजपा – ध्रुव त्रिपाठी
  11. झांसी-प्रयागराज स्नातक- सपा – मान सिंह यादव

ये भी पढ़ें:  बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले!

बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले!