यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आ गए हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भाजपा दोनों ही सीटें बुरी तरह से हारी हैं। यूपी एमएलसी की कुल 11 सीटों में से 6 पर भाजपा जीती है। वहीं 5 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की। खास बात है कि इस बार कोई निर्दलीय प्रत्याशी नहीं जीता है। परिणाम यूपी की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले हैं। दूसरी खास बात यह है कि राजधानी लखनऊ में सिटिंग एमएलसी हार गए हैं।
वाराणसी में हंगामे के बाद परिणाम
वाराणसी में काफी हंगामे के बाद परिणाम घोषित हुआ। वाराणसी में सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 19,932 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सपा प्रत्याशी आशुतोष को 55,046 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ को 35,114 वोट हासिल हुए। गोरखपुर में भी भाजपा प्रत्याशी काफी मुश्किल से जीत सके।
यूपी की 11 MLC सीटों ...
