Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP MLC Election

यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा

यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आ गए हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भाजपा दोनों ही सीटें बुरी तरह से हारी हैं। यूपी एमएलसी की कुल 11 सीटों में से 6 पर भाजपा जीती है। वहीं 5 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की। खास बात है कि इस बार कोई निर्दलीय प्रत्याशी नहीं जीता है। परिणाम यूपी की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले हैं। दूसरी खास बात यह है कि राजधानी लखनऊ में सिटिंग एमएलसी हार गए हैं। वाराणसी में हंगामे के बाद परिणाम वाराणसी में काफी हंगामे के बाद परिणाम घोषित हुआ। वाराणसी में सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 19,932 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सपा प्रत्याशी आशुतोष को 55,046 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ को 35,114 वोट हासिल हुए। गोरखपुर में भी भाजपा प्रत्याशी काफी मुश्किल से जीत सके। यूपी की 11 MLC सीटों ...
यूपी एमएलसी चुनाव: 55.24% मतदान, गोरखपुर में बंपर वोटिंग

यूपी एमएलसी चुनाव: 55.24% मतदान, गोरखपुर में बंपर वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एमएलसी चुनाव में आज 11 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। सभी सीटों पर कुल 55.24% मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू वोटिंग शाम 4 बजे तक चली। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। प्रदेश में मतदान के दौरान कई जिलों से भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत की खबरें भी सामने आईं। 152 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला आज चुनाव में 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बने थे। आज सभी जगहों पर वोट डाले गए। 14.18 लाख मतदाताओं ने आज कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत पर मुहर लगाई है। बताया जाता है कि आज हुए मतदान में सपा और भाजपा के बीच कई जगहों पर कांटे की टक्कर रही है। ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव https://samarneetinews.com/up-14-pcs-transfers-list/  ...
यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्तूबर 2026 को मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। 29 से जारी होगी अधिसूचना आयोग ने घोषणा की है कि चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। फिर 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। ये भी पढ़ें: यूपी में आज से BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे का आगाज, पश्चिम से शुरूआत निर्वाचन आयोग से जारी प्रेसनोट के अनुसार, मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 27 अक्तूबर को वोटों की गिनती होगी। कुल मिलाकर पूरी प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इन सीटों पर होना है चुना...