
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: यूपी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बुंदेलखंड के बांदा में माहौल गरम है। बांदा की हाॅट सीट तिंदवारी-232 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बीते कुछ समय में तिंदवारी की सियासत में एक नाम तेजी से सबकी जुबान पर चढ़ा है। यह नाम जुझारू और संघर्षशील जनसेवक की छवि वाले नेता जयराम सिंह (बछेउरा) का है। इनका बढ़ा राजनीतिक कद तिंदवारी की सियासत में हलचल पैदा कर रहा है।

क्षत्रिय बाहुल्य सीट पर हर जुबान पर नाम
दरअसल, तिंदवारी विधानसभा सीट क्षत्रिय और निषाद बाहुल्य है। इस सीट पर हमेशा से ही चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहता है। फिर चाहे चुनाव विधानसभा का हो या लोकसभा का। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के राज्य मंत्री रामकेश निषाद विधायक हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर यह सीट काफी चर्चा में है।
सबसे चर्चित सीटों में है तिंदवारी-232
लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। माना जा रहा है अबकी बार कोई क्षत्रिय नेता पूरी मजबूती से इस सीट से ताल ठोक सकते हैं। ऐसे में जयराम सिंह (बछेउरा) का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में और लोगों की जुबान पर है। इसकी वजह है कि बसपा से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, और बीते वर्षों में सभी वर्गों में मजबूत पकड़ बनाई है।
सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक पकड़
यह कहना गलत नहीं है कि जयराम सिंह सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक लोगों की पसंद बने हुए हैं। आम लोगों में यह भी चर्चा है कि अगर तिंदवारी सीट से वह मैदान में उतरते हैं तो सभी राजनीतिक समीकरणों को तोड़ सकते हैं।
तिंदवारी के मतदाताओं पर डालें 1 नजर
मतदाताओं की कुल संख्या की बात करें तो तिंदवारी में कुल पंजीकृत मतदाता लगभग 3.10 लाख से 3.19 लाख (नवीनतम मतदाता सूची पुनरीक्षण के अनुसार) के बीच है। इनमें लगभग 1.25 लाख से 1.40 लाख के बीच महिला मतदाता हैं। वहीं 1.70 लाख से 1.80 लाख के बीच पुरुष मतदाता हैं।
यह हैं तिंदवारी के जातिगत आंकड़े
वर्ग जाति – अनुमानित मतदाता प्रतिशत – राजनीतिक प्रभाव
- क्षत्रिय (ठाकुर) – 45000 से 48000 (15%) – पारंपरिक रूप से निर्णायक भूमिका
- निषाद/केवट/कश्यप – 40000 से 45000 – लगभग (14%) – प्रभावकारी पिछड़ा वर्ग जाति
- अनुसूचित जाति (दलित/अहिरवार) – 40000 से 45000 (14%)
- शेष में ब्राह्मण, यादव और अन्य बिरादरी के मतदाता हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले चुनावी पत्ते, तिंदवारी से लड़ने के दिए संकेत
बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले!
