Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करते दो गिरफ्तार

बांदा पुलिस ने जिला पंचायत के नाम पर वसूली करते दो को किया गिरफ्तार-प्रतिकात्मक फोटो

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करते दो लोगों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से रसीद बुक तथा कुछ नगदी बरामद की है। चिल्ला थाने के उप निरीक्षक अंश त्यागी का कहना है कि पपरेंदा-पैलानी मार्ग पर अवैध वसूली की शिकायत पर दो युवकों को पकड़ा गया था।

चिल्ला थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी

एक की पहचान बांदा के सर्वोदय नगर निवासी सौरभ सिंह के रूप में हुई। उसके पास से 2700 रुपए नगद और 11 रसीद बुक मिली हैं। वहीं दूसरी आरोपी की पहचान चिल्ला के अतरहट निवासी सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी 

पुलिस का कहना है कि दोनों के पास से मिली रसीद बुकों में बांदा जिला पंचायत की खनिज परिवहन शुल्क व अन्य विवरण मिला। एसओ चिल्ला आनंद साहू का कहना है कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी