Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला

बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फाॅरेस्ट टीम ने तेंदुआ के शव को कुएं से बाहर निकाला। बाद में 3 डाक्टरों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ भटककर मध्य प्रदेश की सीमा पार कर यूपी के कालिंजर क्षेत्र में पहुंचा होगा। कालिंजर में पहाड़ के पीछे की घटना जानकारी के अनुसार, कालिंजर में पहाड़ के पीछे खेत में स्थित कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत हो गई। गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। एसडीओ अनुभव सिंह, वन दरोगा सुनील सिंह और वन दरोगा रमेश शुक्ला की टीम मौके पर पहुंची। ये भी पढ़ें: बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान  सभी ने अभियान चलाकर तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, तीन चिकित्सकों की टीम ...
बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत 

बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के दतौरा गांव में मंगलवार शाम शिवबिलास (35) घर में बिजली ठीक कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव में समोसे की दुकान चलाते थे। मृतक परिवार में पत्नी प्रियंका, दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान  https://samarneetinews.com/banda-illegal-sand-mining/ https://samarneetinews.com/banda-hospital-snake-b...
यूपी में गाय पालक को 50 हजार सब्सिडी-योगी कैबिनेट ने लिए 22 फैसले

यूपी में गाय पालक को 50 हजार सब्सिडी-योगी कैबिनेट ने लिए 22 फैसले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। यूपी कैबिनेट की इस बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें एक गाय पालने वाले व्यक्ति को 50 हजार तक सब्सिडी देने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। पशु बीमा का 85 प्रतिशत खर्च देगी सरकार साथ ही पशुओं का बीमा कराने पर पालकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। पशु बीमा का 85 प्रतिशत खर्च सरकार उठाएगी। झांसी और ललितपुर में भंडारगृह निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली है। गरीब परिवारों को मुर्गी पालन के लिए सरकार 100-100 चूजे मुफ्त देगी। ये भी पढ़ें: लखनऊ में बड़ी वारदात: पिता, पुत्र और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या  https://samarneetinews.com/lucknow-triple-murder/  ...
बांदा: कांग्रेसियों का खाद की कालाबाजारी-जलजीवन मिशन की बदहाली पर ज्ञापन

बांदा: कांग्रेसियों का खाद की कालाबाजारी-जलजीवन मिशन की बदहाली पर ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 3 सूत्रीय मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली मांग है कि पूरे जिले में किसानों के सामने उपजी खाद की समस्या दूर की जाए। किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। इस पर रोक लगाई जाए। कहा कि उनकी दूसरी मांग 31 अक्टूबर 2026 को स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का शहादत दिवस है। इंदिरा पार्क को 31 अक्टूबर से पहले ठीक कराने की मांग इससे पहले इंदिरा पार्क के सुंदरीकरण का कार्य पूरा करते हुए उसकी सफाई कराई जाए। कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि इंदिरा पार्क के पास स्थित कूड़ाघर को किसी व्यक्ति को नियम विरुद्ध तरीके से अलाट कर दिया है। इसकी जांच कराई जाए। ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में ब...
फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल

फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर से सटी दुरैड़ी खदान में अवैध खनन की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में खनिज विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की माने तो खदान संचालक खुलेआम नियम विरुद्ध खनन करा रहे हैं। साथ ही सीमांकन क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खनन हो रहा है। बीते वर्ष भी इस खदान पर छापे पड़े थे। पूर्व में दुरैड़ी, मरौली, साढ़ी खदानों पर लगा था करोड़ों का जुर्माना तत्कालीन अधिकारियों ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद अबतक खनिज विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। ऐसे में खनिज विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताते चलें कि तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा की सख्ती के चलते अवैध खनन पर काफी लगाम कसी थी। खनन माफियाओं के होश उड़ गए थे। ये भी पढ़ें: खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना दुरैड़ी, सोना खदान, कनवारा, मरौली और साढ़ी खदानों...
बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान 

बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा शहर के क्योटरा मोहल्ला में रहने वाले व्यक्ति को सांप ने काट लिया। पीड़ित व्यक्ति सांप को जिंदा पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। पीड़ित के हाथ में सांप को देखकर अस्पताल में खलबली मच गई। किसी तरह सांप को डिब्बे में बंद कराया गया। पीड़ित का इलाज चल रहा है। अस्पताल में सांप को देख मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम क्योटरा निवासी 34 वर्षीय रामध्वज को सांप ने काट लिया। बताया जाता है कि पीड़ित ने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद डिब्बे में सांप को लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। सांप को देख लोग हैरान रह गए। अस्पताल स्टाफ ने पीड़ित का इलाज शुरू किया। ये भी पढ़ें: बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. पीके गुप्ता का कहना है ...
यूपी MLC चुनाव परिणाम आज, इन 7 जगहों पर होगी मतगणना..

यूपी MLC चुनाव परिणाम आज, इन 7 जगहों पर होगी मतगणना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों की मतगणना आज होगी। इस दौरान स्नातक की 5 और शिक्षक की 6 निर्वाचन सीटों के चुनावों की मतगणना आज 27 अक्टूबर को होगी। दोपहर 12 बजे तक सीटों को लेकर परिणाम आने लगेंगे। सुबह 7 बजे शुरू होगी मतगणना यह मतगणना प्रदेश में 7 जगहों पर सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में होगी। ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव  https://samarneetinews.com/up-14-pcs-transfers-list/...
UP: बीजेपी ने 6 नई जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी लिस्ट

UP: बीजेपी ने 6 नई जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा ने 6 महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की सूची के अनुसार, कानपुर उत्तर से गुंजन शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। बांदा से रीता गुप्ता रायबरेली से रेनू सिंह बांदा से रीता गुप्ता, फतेहपुर से सुनिधि तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रायबरेली से रेनू सिंह, सिद्धार्थनगर से माधुरी सोनी, पीलीभीत से शकुंतला लोधी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें पूरी सूची ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री रामकेश निषाद का दरोगा के खिलाफ धरना-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर https://samarneetinews.com/banda-minister-ramkesh-nishad-stages-protest-against-daroga/...
लखनऊ में बड़ी वारदात: पिता, पुत्र और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या 

लखनऊ में बड़ी वारदात: पिता, पुत्र और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज दिनदहाड़े बाउंड्री वॉल विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता, पुत्र समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर की यह वारदात राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार सुबह हुई। पेड़ की बाउंड्री वॉल का विवाद बना कारण घटना में मरने वालों की पहचान शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और शिवाजी के भाई शंभू तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप पुलिस का कहना है कि नौबस्ता में एक बरगद के पेड़ की बाउंड्री वॉल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। डीसीपी वेस्ट जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़े...
बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप

बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे को एक अन्य आरोपी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही थी। नंदवारा में हुई थी ह्रदय विदारक घटना जानकारी के अनुसार, आज पुलिस ने नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा में दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर गड्ढे में शव डालने के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक महेंद्र पाल उर्फ राजू पुत्र सुरेंद्र पाल है। ये भी पढ़ें: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी दूसरा का नाम ओमकार उर्फ शेरा पुत्र अच्छेलाल है। दोनों नंदवारा के ही रहने वाले हैं। महेंद्र पाल के पिता सुरेंद्र पाल पूर्व मंत्री थ...