Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ी घटना, बेटे ने पिता को मारी गोली-मामा समेत गिरफ्तार, यह वजह..

पुलिस हिरासत में पिता को गोली मारने वाला बेटा और मामा

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पिता-पुत्र के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जमीनी विवाद में एक बेटे ने अपने मामा के साथ मिलकर पिता को गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी। घटना से परिवार में कोहराम और इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में पिता को गोली मारने वाला बेटा और मामा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी महादेव ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि बीती 28 अक्टूबर की शाम को परिवार में जमीनी विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें: बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल

इस दौरान उनके बेटे शिवा ने उनके साले कामता के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से उन्हें गोली मार दी। गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला

बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल

बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला