Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर: अनुज का शव पुलिस चौकी के सामने रखकर लगाया जाम, नए सिरे से होगी जाँच

बांदा बलखंडी नाका पुलिस चौकी के बाहर जाम लगाए लोग

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में नुनिया मोहला मोहल्ले के निवासी लापता 13 साल के मासूम अनुज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला आज तूल पकड़ गया। मृतक बालक के परिजनों व पड़ोसियों ने शव को बलखंडीनाका पुलिस चौकी के सामने रखकर जाम लगा दिया। ये लोग मृतक बालक की मौत की निष्पक्ष और सही जांच की मांग कर रहे थे।

लोग बोले, बालक की हुई हत्या!

बांदा की केन नदी में मृत मिले बालक अनुज की फाइल फोटो

लोगों का कहना था कि बालक की हत्या की गई है। दरअसल, बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि दो दिन लापता रहने के बाद उसका शव मिला। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा सियासी धमाका: संजीव अवस्थी कांग्रेस से ठोकेंगे दावेदारी!

जाम लगने से चौकी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी।

बालक अनुज का शव मिलने के बाद मौके पर बांदा पुलिस

बाद में अधिकारियों ने मामले में नए सिरे से जांच कराने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में घर से नाराज 17 साल की किशोरी टावर पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा

इसके बाद लोग शव हटाने और जाम खुलवाने के लिए राजी हुए। सीओ सिटी सौरभ सिंह का कहना है कि शव को दफनाया गया है। साथ ही नए सिरे से साक्ष्य संकलन किए जाएंगे।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. :  बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

बांदा में घर से नाराज 17 साल की किशोरी टावर पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा

बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा