Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश?

यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द होने की खबर में डीजीपी राजीव कृष्ण की तस्वीर

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी पुलिस के जवानों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ऐसा दीपावली और छठ समेत सभी त्योहारों को देखते हुए किया गया है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।

पुलिस मुखिया ने जारी किए आदेश

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुखिया के निर्देश में कहा गया है कि सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: यूपी में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चों को बोलेरो ने रौंदा, 2 की मौत- 4 गंभीर

केवल अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को छुट्टी दी जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’

CM Yogi ने वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर को दिखाई हरी झंडी