
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवती का मंगलसूत्र छीनकर भागे चेन स्नैचरों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। दो फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के कब्जे से दो बाइकें और छीना गया माल बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटना का खुलासा किया है।

19 अक्टूबर को महोखर चौराहे पर हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार, बीती 19 अक्टूबर को थाना देहात कोतवाली के महोखर चौराहे पर यह घटना हुई थी। डाडीन पुरवा गांव के उमाशंकर का कहना है कि उनकी बेटी परिवार के सदस्यों के साथ ई-रिक्शा से कालूकुआं चौराहे से अपने घर जा रही थी।
CCTV फुटैज से अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस
इसी दौरान महोखर चौराहे के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार 3-4 अज्ञात युवकों ने उनकी बेटी से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट लिखने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की।
ये भी पढ़ें: बांदा: सरेआम मारपीट और गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटैज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान शुरू की। दो बदमाशों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया।
फरार दो अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस
अब पुलिस बाकी बचे दो बदमाशों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि आरोपियों के पास से चार गुरिया (पीली धातु), एक पेंडिल (पीली धातु) घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, देवी दर्शन से लौटे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान क्योटरा मुक्तिधाम निवासी प्रकाश पुत्र कल्लू, विवेक उर्फ अमित पुत्र रामरूप के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों में क्योटरा निवासी अंशु पुत्र मूलचंद्र, शाहरूख उर्फ दानिश पुत्र रहमान शामिल हैं।
खुलासा करने वाली टीम में ये पुलिस कर्मी..
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी संजीव चौबे, उप निरीक्षक अमित राजपूत, सिपाही सचिन पटेल, सिपाही माधव, सिपाही सौरभ यादव शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: UP: किराये के घर में सेक्स रैकेट-जस्ट डाॅयल से आते ग्राहक, 4 युवतियां-3 युवक गिरफ्तार
