Sunday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा DIG और SP ने सुनीं पेंशनर्स की दिक्कतें, जल्द निस्तारण का भरोसा

पेंशनर की समस्याएं सुनते बांदा DIG राजेश एस और SP पलाश बंसल

समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस लाइन सभागार में बांदा डीआईजी राजेश एस और एसपी पलाश बंसल ने पेंशनर्स के साथ मीटिंग की। दोनों उच्चाधिकारियों ने पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान

जानकारी के अनुसार, पुलिस पेंशनर्स के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने पुलिस पेंशनर्स को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: बांदा में युवती, प्रधान समेत 6 के खिलाफ मुकदमा, युवक सुसाइड केस

उन्हें साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने को लेकर सचेत किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सिटी सौरभ सिंह भी मौजूद रहे।

बांदा DM और SP ने परखीं मतदेय स्थलों की तैयारियां, दिए जरूरी निर्देश