Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवती, प्रधान समेत 6 के खिलाफ मुकदमा, युवक सुसाइड केस

सुसाइड करने वाले आशीष सेन की फाइल फोटो

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवक के सुसाइड केस में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती,
ग्राम प्रधान समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, फतेहगंज थाना क्षेत्र के आशीष (24) ने ट्रेन से कटकर जान दी थी।

युवक ने मरने से पहले छोड़ा था सुसाइड नोट

युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट और वीडियो भी बनाया था। युवक का आरोप था कि एक युवती उसके ऊपर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा रही है। उसे परेशान कर रही है।

बांदा युवक सुसाइड केस में 6 के खिलाफ FIR दर्ज

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के पिता ने उक्त युवती, ग्राम प्रधान समेत 6 के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। मृतक के पिता रमेश सेन का आरोप है कि ये लोग उनके बेटे को दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

उससे रुपए मांग रहे थे। इसी से तंग आकर उनके बेटे ने जान दे दी। उधर, फतेहगंज थाना प्रभारी राजेश वर्मा का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ें: बांदा: दुष्कर्म का आरोप, युवक ने उठाया खौफनाक कदम-पुलिस ने शुरू की जांच 

बांदा: दुष्कर्म का आरोप, युवक ने उठाया खौफनाक कदम-पुलिस ने शुरू की जांच