Saturday, October 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक घटना, देवी दर्शन से लौटे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत

मोहित व अनुपा की फाइल फोटो

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मरका थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिंडारन गांव में देवी दर्शन कर घर लौटे सगे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पिंडारन गांव के जयकरन के पुत्र मोहित (13) और पुत्री अनुपा (15) मंगलवार रात करीब 10 बजे घर देवी दर्शन को गए थे।

सगे भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम

वहां से लौटकर आने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग सुबह लगभग 4 बजे दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के चाचा शिवबरन का कहना है कि अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ी थी।

ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर 

उन्होंने आशंका जताई है कि दोनों को सांप से काटा होगा। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से मां राजरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बच्चों के पिता अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें सूचना भिजवा दी गई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्शन सिंह की मौत का खुलासा, साथी ने शराब पीकर की थी वारदात 

बांदा में बड़ा हादसा, दो भाईयों की मौत-कार और बाइक की टक्कर से घटना