
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी का टीला धंसने से दो बहनें उसके नीचे दब गईं। इनमें से एक बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अमलोर गांव में घटना, परिवार में कोहराम
जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के गांव अमलोर के जय सिंह का कहना है कि उनकी पौत्री प्रिया (12) अपनी बहन प्रांशी (8) के साथ शाम को घर से मिट्टी लेने गई थीं। बताया जाता है कि घर से कुछ दूरी पर खेत में बने मिट्टी के टीले से दोनों बहनें मिट्टी निकाल रही थीं।
ये भी पढ़ें: महिला शक्ति-6: बांदा पुलिस ने किया होनहार छात्राओं को सम्मानित
अचानक टीला धंसने से दोनों मिट्टी के नीचे दब गईं। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। घायल बहनों को किसी तरह निकालकर अस्पताल ले गए। प्रांशी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: महिला शक्ति-6: बांदा पुलिस ने किया होनहार छात्राओं को सम्मानित
वहीं प्रिया का इलाज चल रहा है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। बच्चियों के पिता शिवशंकर पाल और मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस में हड़कंप, SP ने थाना प्रभारियों समेत 23 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले
बांदा पुलिस में हड़कंप, SP ने थाना प्रभारियों समेत 23 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले
