
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हाल ही में पद से इस्तीफा देने वाली यूपी की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ी घोषणा की है। दिव्या मित्तल ने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। साथ ही 2027 में मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
सोशल मीडिया पर लाइव आकर की घोषणा
2013 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने 13 साल नौकरी के बाद यह कदम उठाया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट
साथ ही जननीति भारत पार्टी के तीन वचन भी बताए। दिव्या मित्तल ने कहा कि पहला वचन जन से नीति और नीति से भारत। उन्होंने कहा कि दूसरा वचन हर फैसला जरूरत देख कर लेंगे। वहीं तीसरा वचन बताते हुए कहा कि जरूरत से फैसला और फैसले में बराबरी।
जानिए कौन हैं दिव्या मित्तल
दिव्या मित्तल आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ साल लंदन में काॅरपोरेट सेक्टर में नौकरी भी की। 2013 में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की। 13 साल के करियर में वह मिर्जापुर, देवरिया और संतकबीर नगर में बतौर जिलाधिकारी रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची
यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट
